लाइफस्टाइल
Health Tips: ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर निर्धारित समय पर करने से शरीर को अनगिनत फायदे होते हैं, इससे बॉडी एक्टिव रहती है और मोटापा भी कम होता है.
डीएनए हिंदी: रोज सुबह उठते ही सबसे पहले दिमाग में जो एक चीज आती है, वो यह कि आज ब्रेकफास्ट में क्या खाएं. ब्रेकफास्ट के बाद फिर हम लंच और फिर डिनर के बारे में सोचने लगते हैं. क्योंकि हेल्दी फूड लाइफ के सबसे इम्पोर्टेंट पार्ट्स में से एक है. हम जो खाते हैं वह मायने रखता है इसके अलावा एक और चीज जो खास अहमियत रखती है, वो है खाना खाने का टाइम. दअरसल कई स्वास्थ्य लाभों को निर्धारित करने के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना खाने का समय महत्वपूर्ण है.
दरअसल टाइम पर खाना खाने का एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं. इससे शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है, तो आइए जानते हैं ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का सही समय साथ ही जानेंगे समय पर खाना खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं.
टाइम का रखें खास ध्यान (Best Time To Eat Breakfast, Lunch And Dinner)
नाश्ता
सुबह का नाश्ता दिन का पहला भोजन होता है और आमतौर पर खाना खाने के 8 से 10 घंटे बाद ही नाश्ता किया जाता है. ऐसे में दिन का पहला भोजन लेने यानी ब्रेकफास्ट करने का सबसे अच्छा समय सुबह 7 से 9 बजे के बीच का होता है.
यह भी पढ़े : पूरे दिन होती रहती है खुजली, नीम-तुलसी के साथ अपनाएं ये घरेलू उपाय
दोपहर का भोजन
सुबह जब आप अपना ब्रेकफास्ट जल्दी कर लेते हैं, तो ये लंच से पहले आपके पेट को आराम करने के लिए पर्याप्त समय देता है. इसके अलावा ये ब्रेकफास्ट के डाइजेशन में मदद करता है. दोपहर के भोजन यानी लंच करने का सबसे अच्छा समय दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे के बीच का है.
रात का खाना
अगर आपने अपना दोपहर का भोजन 12 से 2 के बीच कर लिया है, तो आपको शाम को जल्द ही भूख लग सकती है. इसके अलावा कई न्यूट्रीशनिस्ट हमारी भूख को संतुष्ट करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए जल्दी रात का खाना खाने की सलाह देते हैं. रात का खाना यानी डिनर शाम 6.30 बजे से रात 8 बजे के बीच में कर लेना चाहिए.
टाइम पर खाना खाने के फायदे
मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में करता है मदद
अगर आप रोजाना एक निर्धारित समय पर अपना सारा भोजन करते हैं, तो ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में आपकी मदद कर सकता है. दरअसल सुबह के समय आपका मेटाबॉलिक रेट सबसे अच्छा काम करता है और जैसे-जैसे दिन बीतता है यह धीमा होता जाता है. ऐसे में जल्दी नाश्ता करने से इसे बढ़ावा मिलता है और जल्दी रात का खाना इसे बनाए रखने में मदद करता है.
यह भी पढ़े : धमनियों में जकड़ी वसा और ब्लड में बढ़े शुगर का एक ही है तगड़ा इलाज, रोज़ सुबह खाली पेट पी लें इस बीज का पानी
एक्टिव रहने में करता है मदद
निर्धारित समय पर भोजन आपके शरीर को पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करता है, क्योंकि आप अपनी बॉडी की एनर्जी के पूरी तरह से खत्म होने से पहले खा रहे हैं साथ ही भोजन के लिए खुद को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय दे रहे हैं.
वजन घटाने में करता है मदद
टाइम पर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करने से वजन घटाने की प्रक्रिया में भी मदद मिलती है, क्योंकि इससे आपको बीच-बीच में भूख नहीं लगती है. ऐसे में आप अनहेल्दी स्नैक्स और जंकफूड खाने से खुद को रोकेंगे.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर