Advertisement

रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, एक्टिव केस 6800 के पार, इन 7 कैटेगिरी के लोगों को जोखिम अधिक

Corona Virus News: पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है. खासकर इन लोगों को कोरोना का अधिख जोखिम हैं तो यह अधिक सतर्क रहें.

Latest News
रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना, एक्टिव केस 6800 के पार, इन 7 कैटेगिरी के लोगों को जोखिम अधिक

Covid 19 Test

Add DNA as a Preferred Source

Coronavirus Risk Group: कोविड 19 के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 6815 हो गई है. ऐसे में लोगों को अधिक सतर्क होने की जरूरत है. दिल्ली में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं जो लोगों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है. कोविड की इस लहर में दिल्ली में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है.

इन लोगों को है अधिक खतरा

हेल्थ एक्सपर्स्ट की माने तो कई ऐसे लोग हैं जिन्हें कोविड का खतरा अधिक है. डॉ. प्रीति काबरा के अनुसार, इन 7 कैटागिरी के लोगों को कोरोनावायरस के जोखिम अधिक है. ऐसे में इन लोगों को अधिक सावधान होने की जरूरत है.

इन 7 कैटागिरी के लोगों को जोखिम अधिक

60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग लोग
गर्भवती महिलाओं को अधिक जोखिम
डायबिटीज, हार्ट और किडनी के मरीज
कीमोथेरेपी या अंग प्रत्यारोपण से गुजर रहे मरीज
फेफड़े की बीमारी और अस्थमा वाले
मोटापे से परेशान लोग खासकर जिनका BMI 30 से अधिक हो
डाउन सिंड्रोम या अन्य न्यूरोडेवलपमेंटल वाले लोग 

कोरोना वायरस के लक्षण

सांस लेने में तकलीफ
खांसी और जुकाम
हल्का बुखार
उल्टी
थकान और कमजोरी
मांसपेशियों में दर्द

कोरोना वायरस से बचाव के उपाय

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी है कि, आप फेस मास्क का इस्तेमाल करें. शारीरिक दूरी का ध्यान रखें, इम्यूनिटी को बूस्ट करें और डाइट का ध्यान रखें. हाथों को बार-बार धोएं. बीमार या लक्षण नजर आने वाले व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें. कोई भी लक्षण नजर आने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement