Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

इस काले बीज से करें BP और शुगर को कंट्रोल, सेहत को मिलेंगे ये कमाल के फायदे

Papaya Seeds Benefits: पपीता सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज भी औषधीय गुणों का खजाना हैं? आइए यहां जानते हैं पपीते के बीजों के फायदे और इनके सेवन के तरीके.

Latest News
इस काले बीज से करें BP और शुगर को कंट्रोल, सेहत को मिलेंगे ये कमाल के फायदे

papaya seeds benefits

Add DNA as a Preferred Source

पपीता एक ऐसा मीठा और स्वादिष्ट फल है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है. अक्सर लोग पपीता खाने के बाद इसके बीज फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पपीता ही नहीं बल्कि इसके बीज भी औषधीय गुणों का खजाना हैं. पपीते के बीजों में फ्लेवोनॉयड्स और फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनका सेवन हाई बीपी, डायबिटीज समेत कई गंभीर बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है. तो आइए यहां जानते हैं कि पपीते के बीजों के क्या फायदे हैं और आप इनका सेवन कैसे कर सकते हैं.

पपीते के बीज के फायदे

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
पपीते के बीज डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाते हैं, जिससे ग्लूकोज का अवशोषण धीमा हो जाता है. यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है.

हाई बीपी में
पपीते के बीज हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें पोटैशियम की ज्यादा मात्रा ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम होता है. इनमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
 
पाचन को दुरुस्त रखें 
पपीते के बीज पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी मदद करते हैं. इसमें पपेन होता है जो एक पावरफुल पाचन एंजाइम है. यह शरीर में प्रोटीन को तोड़ता है, जिससे खाने का पाचन आसान हो जाता है. यह पेट फूलने और अपच जैसी समस्याओं से तुरंत राहत दिलाता है

शरीर को डिटॉक्स करें 
पपीते के बीज शरीर को डिटॉक्स करने में भी फायदेमंद होते है. ये लिवर और किडनी के लिए एक डिटॉक्सिफायर की तरह काम करते है जो शरीर से  विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे इनकी  फंक्शनिंग बेहतर होती है.

सूजन और दर्द में राहत
पपीते के बीज सूजन और दर्द से राहत दिलाने में बहुत कारगर होते हैं. इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. गठिया और जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद है.


यह भी पढ़ें:सेहत के लिए वरदान है ये नारंगी रंग का पहाड़ी फल, जानें इसके फायदे


इम्यूनिटी बढ़ाता है
पपीते के बीज शरीर की इम्यूनिटी में भी कारगर होते है. इनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते है. यह आपको कई संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं

कैसे करें इस्तेमाल?
पपीते के बीजों का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है. इन बीजों को आप पीसकर पाउडर बना सकते हैं, फिर इस पाउडर स्मूदी, जूस या दही के साथ सेवन कर सकते हैं. पपीते के बीजों को आप लिया में मिलाकर खा सकते है, ये सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement