लाइफस्टाइल
Common Beard Shaving Mistakes: शेविंग करते समय कुछ गलतियां स्किन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती हैं, इससे आपको स्किन बर्बाद हो सकती है.
Common Beard Shaving Mistakes- कुछ लोग हफ्ते में 1 से 2 बार, तो कई पुरुष ऐसे हैं, जो रोजना शेव करते हैं. हालांकि शेविंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है. क्योंकि शेविंग करते समय कुछ गलतियां स्किन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाती हैं, इससे आपको स्किन बर्बाद हो सकती है. आमतौर पर हर किसी से घर पर शेव करते समय जाने-अनजाने में ये गलतियां हो ही जाती हैं. ऐसे में आपको इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
कई लोग जल्दीबाजी में शेविंग के पहले क्रीम नहीं लगाते हैं, बिना क्रीम के रेजर का इस्तेमाल करना नुकसानदेह हो सकता है. इससे स्किन पर कट लग सकता है और स्किन पर रैशेज और जलन की समस्या भी सामने भी हो सकती है. ऐसे में शेविंग से पहले अपनी स्किन को गुनगुने पानी से धोएं जिससे दाढ़ी के बाल सॉफ्ट हो जाएं और फिर शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़े:किडनी और हार्ट समेत कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है गोखरू, जाने कैसे करें सेवन
अगर आप गलत दिशा में शेव करेंगे तो इससे कट लगने का तो खतरा बढ़ जाता है और साथ-साथ गलत दिशा में शेव करने की वजह से इनग्रोन हेयर का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए सही दिशा में शेव करें ताकि इस तरह के खतरे से स्किन बची रहे.
इससे त्वचा पर इंफेक्शन तक हो सकता है, इसलिए शेविंग से पहले अपने रेजर को गुनगुने पानी में साफ करें और इस्तेमाल के बाद भी इसे गुनगुने पानी से साफ करके ही रखें और अगर इसमें हल्की सी भी जंग लग गई है तो इसे तत्काल फेंक दें, वरना इससे काफी नुकसान हो सकता है.
इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें की शेव करने के बाद ऑफ्टर शेव न लगाना, हर रोज शेव करना भी नुकसानदेह हो सकता है. दरअसल, हर दिन शेविंग करने से स्किन रूखी होती चली जाएगी, हर रोज शेव करने से स्किन पर पैचेस आने लगते हैं, जो देखने में अजीब लगते हैं. इसलिए जरूरी न हो तो कुछ दिन का गैप देकर ही शेव करें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.