लाइफस्टाइल
Cold Drink Peene ke Nuksan: ठंडी-ठंडी कोल्ड ड्रिंक पीना सभी को खूब पसंद होता है लेकिन कोल्ड ड्रिंक पीने से सेहक को कई नुकसान होते हैं इससे बचना चाहिए.
Harmful Effects Of Cold Drinks: आजकल लोग सोडा और कोल्ड्रिंक खूब पीते हैं. लेकिन कोल्ड्रिंक पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. आप अधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इसके कारण कई बीमारीयां का खतरा भी बढ़ता है. चलिए आपको कोल्ड ड्रिंक पीने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताते हैं.
कोल्ड ड्रिंक पीने के नुकसान (Cold Drinks Side Effects)
डायबिटीज का खतरा
कोल्ड ड्रिंक में ज्यादा मात्रा में शुगर होती है. शुगर की वजह से हाई ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है. कोल्ड ड्रिंक पीने से डायबिटीज का खतरा रहता है.
कमजोर पाचन
कोल्ड ड्रिंक में सोडा और कार्बन डाई ऑक्साइड पाया जाता है. यह पेट में गर्मी की वजह से गैस में बदल जाता है. ऐसे में डाइजेस्टिव एंजाइम पर असर होता है और पाचन कमजोर होता है.
गुनगुना पानी और एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से मिलेंगे कई फायदे, औषधी से कम नहीं है ये नुस्खा
मोटापे की समस्या
कोल्ड ड्रिंक पीने से कुछ देर केलिए खाने की क्रेविंग कम होती है लेकिन बाद में ज्यादा भूख लगती है. ऐसे में कोल्ड ड्रिंक पीने से वजन बढ़ता है और मोटापे का खतरा रहता है.
फैटी लिवर
कोल्ड ड्रिंक पीने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है. फैटी लिवर होने पर लिवर के आस-पास सूजन आ जाती है. इसमें आर्टिफिशियल शुगर होती है जिसमें दो मुख्य कंपाउंड- ग्लूकोज और फ्रुक्टोज होते हैं.
मेंटल हेल्थ पर बुरा असर
हाई शुगर और प्रोसेस्ड फूड जैसी चीजें दिमाग के लिए सही नहीं होती हैं. यह मस्तिष्क के लिए नुकसादायक होती हैं. आप इसके एडिक्ट हो जाते हैं और दिमाग पर असर होने लगता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.