Advertisement

Coconut Oil For Skin Care: ग्लोइंग और ग्लासी स्किन के लिए ऐसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल, खिल उठेगा चेहरा

Coconut Oil For Skin Care: सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे निखरी और ग्लोइंद त्वचा मिलेगी.

Latest News
Coconut Oil For Skin Care: ग्लोइंग और ग्लासी स्किन के लिए ऐसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल, खिल उठेगा चेहरा

Coconut Oil For Skin Care

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः नारियल का तेल स्किन के लिए बहुत ही अच्छा होता है. सर्दियों के मौसम में यह और भी ज्यादा फायदेमंद होता है. सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा की समस्या को दूर करने के लिए नारियल तेल (Coconut Oil For Skin Care) के साथ इस चीज को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे लगाने से निखरी और ग्लोइंग त्वचा मिलेगी साथ ही इससे डार्क सर्कल्स, पिम्पल्स और दाग धब्बे भी दूर होंगे. आइये आपको स्किन (Skin Care Tips) के लिए नारियल तेल के इस्तेमाल के बारे में बताते हैं.

नारियल तेल के साथ इन चीजों का करें इस्तेमाल (Coconut Oil For Skin Care Tips)
नारियल तेल और शहद

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए नारियल तेल के साथ शहद मिलाकर लगाना चाहिए. यह स्किन केयर के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. इसके इस्तेमाल के लिए पहले स्किन को अच्छे से साफ कर लें. शहद में नारियल तेल मिलाने के बाद स्किन पर लगाएं और इसे थोड़ी देर बाद धो लें. इससे स्किन पर ग्लो आता है.

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी मसाले, ऐसे कर सकते हैं मिनटों में जांच

नारियल तेल और हल्दी
हल्दी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है. यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है जो स्किन की कई समस्याओं को दूर करती है. चेहरे पर लगाने के लिए एक चुटकी हल्दी में नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे स्किन पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरा साफ कर लें.

नारियल तेल और कपूर
सर्दियों में स्किन के रूखेपन को दूर कर स्किन को मुलायम और निखनी हुई बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाना चाहिए. यह स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ ही कील-मुंहासे की समस्या को भी दूर करने में मददगार है. कपूप और नारियल तेल के एंटी-बैक्टीरियल स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement