Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Hair Growth: इन पत्तियों के साथ मिक्स कर बालों में लगाएं नारियल तेल, लंबे और मजबूत होंगे बाल

Hair Growth Tips: बालों को लंबा-घना और मजबूत बनाने के लिए आप यहां बताए घरेलू उपाय को अपना सकते हैं. इससे आपको फायदा होगा.

Latest News
Hair Growth: इन पत्तियों के साथ मिक्स कर बालों में लगाएं नारियल तेल, लंबे और मजबूत होंगे बाल

Hair Growth

Add DNA as a Preferred Source

Hair Growth Oil: बालों के झड़ने और टूटने की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ता है. ऐसे में उनकी लंबे-घने बालों की इच्छा पूरी नहीं हो पाती है. अगर आप बालों को मजबूत और लंबा बनाना चाहती है तो नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप नारियल तेल और करी पत्ता (Curry Leaves And Coconut Oil) दोनों को मिक्स करके बालों में लगा सकते हैं. बता दें कि, करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है वहीं, नारियल तेल में भी एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. चलिए आपको इसका इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में बताते हैं. इसे आप तीन तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं.

बालों के लिए करी पत्ता और नारियल तेल 
पहला तरीका

बालों को मजबूत बनाने और ग्रोथ को तेज करने के लिए आप इसे पकाकर बालों में लगा सकते हैं. एक पैन में नारियल तेल गर्म करें और इसमें 8-10 करी पत्ता डालें. इसे अच्छे से पकाएं और ठंडा कर बालों में इससे मालिश करें. बालों की लंबाई और जड़ों में इसे अच्छे से लगाएं. ऐसा करने से बालों को पोषण मिलता है और बाल लंबे-घने मजबूत होते हैं.


अस्थमा के मरीज हैं तो घर में जरूर लगाएं ये पौधा, मच्छरों की एंट्री भी होगी बैन


दूसरा तरीका

बालों की ग्रोथ के लिए आप नारियल तेल और करी पत्ते से हेयर पैक बना सकते हैं. रातभर के लिए 2 चम्मच मेथी के बीजों को भीगोकर रखें. सुबह नारियल तेल और करी पत्ता के साथ इस मेथी के बीजों का पेस्ट बनाकर मिलाएं. इसे थोड़ी देर पकाएं और ठंडा कर बालों में लगाएं. इसे करीब 1 घंटे तक लगा रहने दें और अच्छे से सूख जाने के बाद सिर को धो लें.

तीसरा तरीका

नारियल तेल और करी पत्ता के साथ आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बालों के लिए कर सकते हैं. इससे बालों की ग्रोथ तेज होती है. इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. रात को सोने से पहले इसे बालों में लगाए इसस कुछ दिनों में फायदा देखने को मिलेगा.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़े.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement