Advertisement

Diabetes Patient सुबह गर्म पानी के साथ लें ये खास पाउडर, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर  

Dalchini Powder For Diabetes: दवाओं के अलावा कई प्राकृतिक चीजें भी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में कारगर हो सकती हैं. ऐसी ही एक चीज है दालचीनी पाउडर का सेवन, जो डायबिटीज पेशंट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.

Latest News
Diabetes Patient सुबह गर्म पानी के साथ लें ये खास पाउडर, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर  

diabetes remedies

Add DNA as a Preferred Source

खराब लाइफस्टाइल के कारण डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जो आजकल कई लोगों में देखने को मिलती है. इसमें ब्लड शुगर लेवल अचानक तेजी से बढ़ जाता है और कई जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देता है. ऐसे में दवाइयों के साथ-साथ प्रकृति में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं जो इसे कंट्रोल में रखने में आपकी मदद कर सकती हैं. इन्हीं में से एक है किचन में आसानी से मिलने वाली दालचीनी जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ दालचीनी पाउडर का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है. आइए यहां जानते हैं कि दालचीनी पाउडर डायबिटीज में किस तरह फायदेमंद है.

दालचीनी पाउडर  के फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल करें 
दालचीनी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन की तरह काम करते हैं. ये बॉडी सेल्स को खून से ग्लूकोज लेने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर कम होता है और डायबिटीज को भी नियंत्रण में रखा जा सकता है.

पाचन में 
खाना खाने के बाद दालचीनी का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. भोजन के बाद इसका सेवन करने से ब्लड शुगर में अचानक तेजी से नहीं बढ़ता है.

कोलेस्ट्रॉल लेवल सही रखता है
दालचीनी का रोजाना सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है.

इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है
दालचीनी शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करती है, जिससे शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रहता है.


यह भी पढ़ें:भारत के इस राज्य में सबसे ज्यादा शराब पीते हैं लोग? अल्कोहल से कमाई में टॉप पर हैं ये 3 स्टेट


एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं. डायबिटीज में अक्सर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है, जिससे ब्लड शुगर भी बढ़ जाता है.

कैसे करें सेवन?
दालचीनी पाउडर का सेवन कई तरह से किया जा सकता है, लेकिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालें और फिर इसे अच्छे से मिलाकर पी लें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement