Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

ब्लड में घुली शुगर को कम करेंगे ये 5 मसाले, चुटकियों में कंट्रोल होगी Diabetes

Blood Sugar Control: शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखने के लिए आप दवा के अलावा कई घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं. इन 5 तरह के मसालों से शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं.

Latest News
ब्लड में घुली शुगर को कम करेंगे ये 5 मसाले, चुटकियों में कंट्रोल होगी Diabetes

Diabetes

Add DNA as a Preferred Source

Spices to Control Diabetes: बदलता लाइफस्टाइल और खराब खानपान बल्ड शुगर लेवल बढ़ने का कारण बन सकता है. इसे कम करने के लिए लोग दवा का सहारा लेते हैं. आप चाहे तो कई घरेलू तरीकों से इसपर काबू पा सकते हैं. ब्लड शुगर लेवल मैनेज करने के लिए रसोई में रखें कई मसाले काम आते हैं. आइये आज आपको इन मसालों के फायदे और इस्तेमाल के बारे में बताते हैं.

ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए मसाले
अदरक

अदरक का इस्तेमाल रसोई में मसाले के तौर किया जाता है. इसमें मौजूद गुण शुगर लेवल को कम करते हैं. आप अदरक का सेवन सूप, चाय या फिर सलाद के साथ कर सकते हैं.

लहसुन

लहसुन में सल्फर यौगिक होते हैं यह इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार कर ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं. आप सुबह लहसुन की कुछ कलियां कच्चा चबाकर खा सकते हैं.


डायबिटीज, मोटापे समेत इन 5 समस्याओं को दूर करेगा अर्जुन की छाल और मुलेठी का काढ़ा, ऐसे बनाएं


हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल कई तौर पर औषधी के रूप में किया जाता है. यह शुगर लेवल को कम करने में भी लाभकारी होती है. हल्दी का सेवन में दूध में डालकर कर सकते हैं.

दालचीनी

ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए दालचीनी की चाय और काढ़ा इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे सलाद और ओटमील में भी ले सकते हैं. दालचीनी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाकर शुगर लेवल काबू में रखती है.

मेथी के बीज

मेथी के बीजों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखें. सुबह खाली पेट इन बीजों का पानी पी लें. आप इन बीजों को भी खा सकते हैं. इससे इंसुलिन लेवल संतुलित रहता है और बल्ड शुगर काबू में रहती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement