Advertisement

Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ में बिछड़ न जाएं बच्चा, गुम होने से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Mahakumbh Mela Guide Tips: महाकुंभ में लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. रोजाना लोगों के खोने की खबरें भी सामने आ रही है. अगर आप बच्चों के साथ जा रहे हैं तो सेफ्टी के लिए इन टिप्स को फॉलो करें.

Latest News
Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ में बिछड़ न जाएं बच्चा, गुम होने से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Mahakumbh Mela Guide

Add DNA as a Preferred Source

Child Safety in Kumbh Mela: प्रयागराज महाकुंभ में रोजाना करोड़ों लोग स्नान करने पहुंच रहे हैं. महाकुंभ मेले की भीड़ में रोजाना हजारों की संख्या में लोग गुम हो रहे हैं. कई लोग अपनों से बिछड़ रहे हैं जिन्हें महाकुंभ में खोया-पाया केंद्र के जरिए मिलाया जा रहा है. अगर आप बच्चों के साथ कुंभ जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ सेफ्टी टिप्स को फॉलो करें. इन टिप्स को फॉलो करके आप बच्चों को खोने से बचा सकते हैं. आइये आपको इनके बारे में बताते हैं.

महाकुंभ बच्चों को खोने से बचाने के लिए फॉलो करें ये 5 सेफ्टी टिप्स
मेले पहुंचते ही बनाए योजना

घर के बड़े और छोटे सभी सदस्य वहां ठहरने के स्थान और गाड़ी पॉर्किंग जैसी जरूरी लोकेशन को ध्यान रखें. अगर कहीं कोई बिछड़ जाता है तो वह वहां जाकर मिलें. वहां पहुंचकर वह परिवार से सम्पर्क कर सकता है.

बच्चों को गोद में या हाथ पकड़कर रखें

छोटे बच्चो को गोद में रखें और थोड़े बड़े बच्चों का भी भीड़ में हाथ न छोड़ें. भीड़ में धक्का लगने की वजह से बच्चा इधर-उधर निकलकर खो सकता है. इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें.


लाखों की नौकरी छोड़ संत क्यों बन गए अभय सिंह? जानें Mahakumbh में छाए IITian बाबा की कहानी


पहनाएं चटक और रंग-बिरंगे कपड़े

भीड़-भाड़ में बच्चे के पहचान करने के लिए उन्हें चटक और रंग-बिरंगे कपड़े पहनाएं. इससे आप भीड़ में आसानी से बच्चे को पहचान सकते हैं.

बच्चों को सिखाएं जरूरी बातें

आप 2-3 साल के बच्चों को घर का पता, फोन नंबर आदि चीजें याद करा सकते हैं. अगर उन्हें ये सभी चीजें पता होंगी तो गुम होने पर वह पुलिस की मदद से आपको खोज सकता है. ऐसे में बच्चा पुलिस या किसी भी वॉलंटियर से मदद ले सकता है.

छोटे बच्चों के लिए तैयार करें आइडेंटिटी कार्ड

महाकुंभ में छोटे बच्चे को आइडेंटिटी कार्ड बनाकर दें. इस कार्ड में सभी जरूरी जानकारी और घर के सदस्यों के फोन नंबर लिखकर रखें. इसमें पूरा नाम और घर का पता साफ शब्दों में लिखे. अगर बच्चा गुम होता है तो इससे ढूंढने में आसानी होगी.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement