Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

नसों में जमे Bad Cholesterol को बाहर निकाल देंगे ये काले बीज, जानें कैसे करें सेवन

चिया सीड्स बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या के लिए रामबाण इलाज माना जाता है. आज हम आपको बताएंगे कि इसे खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं और किस तरह इसका सेवन करना चाहिए.

Latest News
नसों में जमे Bad Cholesterol को बाहर निकाल देंगे ये काले बीज, जानें कैसे करें सेवन

Chia Seeds

Add DNA as a Preferred Source

आजकल गलत खान-पान की वजह से कोलेस्ट्रॉल(cholesterol) की समस्या बहुत आम हो गई है. कोलेस्ट्रॉल कई गंभीर बीमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है. ऐसे में आप अपनी डाइट में चिया सीड्स(Chia Seeds) को शामिल करके बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं.

चिया सीड्स(Chia Seeds) छोटे काले बीज होते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. इन गुणों के कारण सीड्स बीज दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. खास तौर पर सीड्स बीज खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद कारगर होते हैं. आइए यहां जानते हैं कि चिया सीड्स खाने के क्या फायदे हैं और इसका सेवन कैसे करना चाहिए

चिया सीड्स(Chia Seeds) खाने के फायदे:

  • चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो वजन कम करने में आपकी मदद करते हैं.
     
  • चिया सीड्स पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. ये अपच, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद कर सकते हैं.
     
  • चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छे होता हैं. ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.
     
  • चिया सीड्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.
     
  • चिया सीड्स में कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं.
     
  • चिया सीड्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.
     
  • चिया सीड्स ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं जो डायबिटीज(Diabetes) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें:Arm Fat को पिघला देंगे ये आसान एक्सरसाइज, तेजी से कम होगी बाजुओं की लटकती-झूलती चर्बी 


कैसे करें सेवन?

  • चिया सीड्स को रात भर पानी में भिगोकर रखें. सुबह इन भिगोए हुए बीजों को पानी के साथ पी लें.
  • आप दही में चिया सीड्स को मिलाकर खा सकते हैं.
  • आप स्मूदी में चिया सीड्स मिलाकर पी सकते हैं.
  • आप दलिया में भी चिया सीड्स मिलाकर खा सकते हैं. 
     

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement