Advertisement

Blood Sugar Remedy: चबाकर खा लिया ये पत्ता तो ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, डायबिटीज कभी नहीं बिगड़ेगी

अगर आपका ब्लड शुगर बढ़ रहा है और आए दिन डायबिटीज कंट्रोल से बाहर हो जाती है तो आपको रोज 3 से चार आयुर्वेदिक पत्ते चबाने चाहिए. ये पत्ते एंटी-डायबिटीक माने गए हैं.

Latest News
Blood Sugar Remedy: चबाकर खा लिया ये पत्ता तो ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल, डायबिटीज कभी नहीं बिगड़ेगी

शुगर का कम करता है ये पत्ता

Add DNA as a Preferred Source

आपके किचन में एक ऐसा खजाना छिपा है जो न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. जी हां, हम बात कर रहे हैं करी पत्ते की. ये छोटी पत्तियां आपके शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचा सकती हैं, जैसे दृष्टि में सुधार, डायबिटीज को नियंत्रित करना और पाचन में सुधार करना.

करी पत्ता स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. इनमें विटामिन ए, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-कैरोटीन होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं, मधुमेह को नियंत्रित करते हैं, पाचन में सुधार करते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं. इसके अलावा, इसका उपयोग बालों के विकास को बेहतर बनाने और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए भी किया जाता है. तो आइए जानते हैं करी पत्ते के फायदों के बारे में...
 
करी पत्ते में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है. इससे न केवल रतौंधी से बचाव होता है, बल्कि दृष्टि भी तेज होती है, जिससे आंखों से संबंधित समस्याएं कम होती हैं.
 
करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. यह इंसुलिन के स्तर को संतुलित करता है और डायबिटीज के जोखिम को कम करने में मदद करता है."

करी पत्ते में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाचन को मजबूत करते हैं. इससे कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है और पाचन क्रिया बेहतर होती है.
 
करी पत्ते में बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत और घना बनाता है. यह सिर की समस्याओं का भी इलाज करता है और नए बालों के विकास में भी मदद करता है. नारियल तेल के साथ इसके पाउडर का प्रयोग करने से बाल स्वस्थ बनते हैं.
 

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो हृदय के स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है.
 
करी पत्ते में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करते हैं. यह चयापचय को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.
 
करी पत्ता खाने से त्वचा साफ और चमकदार बनती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा संबंधी समस्याओं को खत्म करते हैं और त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं.
 
सुबह खाली पेट 3-4 ताजे करी पत्ते चबाएं. इसके अलावा इसे पानी के साथ भी लिया जा सकता है या जूस बनाकर भी पिया जा सकता है. इसका नियमित सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement