लाइफस्टाइल
अगर आप अपनी लाडली बेटी के लिए कुछ ऐसे नाम की तलाश में जो यूनिक होने के साथ मीनिंगफुल भी हों तो आपके लिए कुछ बेस्ट यूनिक और मॉर्डन नाम की सूची लाए हैं.
जब घर में कोई बच्चा पैदा होता है तो माता-पिता को यह सोचना पड़ता है कि उसका नाम क्या रखा जाए. हर कोई बच्चे को एक सुंदर नाम देना चाहता है. नाम सिर्फ एक पहचान नहीं होता, इसका उस लड़की के पूरे जीवन पर एक छिपा हुआ प्रभाव होता है. हम लड़की को जो भी नाम दें, चाहे वह पारंपरिक हो या आधुनिक, नाम का अर्थ सुंदर होना चाहिए. इन दिनों, कुछ माता-पिता अनोखे नाम पसंद करते हैं, कुछ धार्मिक भावनाओं से जुड़े नाम पसंद करते हैं, और कुछ ऐसा नाम चाहते हैं जो छोटा, प्यारा और हर जगह उच्चारण करने में आसान हो.
1. आरोही - फिर से उभरना
2. कियारा - प्रकाश
3. अनाया - ईश्वर का उपहार
4. ताश्वी - साहसी और समझदार लड़की
5. वेदिका - ज्ञान और पवित्रता से संबंधित
6. मिष्टी - मीठी और सुंदर
7. सान्वी - एक देवी का नाम
8. इशिता - इच्छाशक्ति और शक्ति रखने वाली
9. नया - नया और ताज़गी से भरा
10. परी - सुंदर और मासूम
11. अर्निका - प्रकाश और शुद्धता
12. यशवी - सफलता पाने वाली
13. अवनि - पृथ्वी, स्थिरता का प्रतीक
14. प्रणवी - एक देवी का नाम
15. वृंदा - तुलसी का दूसरा नाम, पवित्रता
क्या लड़की का नाम रखते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
नाम और व्यक्तित्व के बीच संबंध - नाम बच्चे के व्यक्तित्व को प्रभावित करता है. कभी-कभी नाम बच्चे को आत्मविश्वास से भर देता है तो कभी-कभी नाम बच्चे को समाज में एक अलग पहचान देता है. इसलिए नाम का चयन सोच-समझकर, प्यार और स्नेह के साथ करना ज़रूरी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.