Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Heart Attack से बचने के लिए बदलें अपना मॉर्निंग रूटीन, हमेशा हेल्दी रहेगा हार्ट

Heart Attack Prevention Tips: हार्ट अटैक के कारण व्यक्ति की मौत तक हो सकती है. ऐसे में आपको इस खतरे से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए.

Latest News
Heart Attack से बचने के लिए बदलें अपना मॉर्निंग रूटीन, हमेशा हेल्दी रहेगा हार्ट

Ways to Prevent Heart Attack

Add DNA as a Preferred Source

Heart Attack Se Kaise Bache: लोगों का बदलता लाइफस्टाइल बीमारियों का कारण बन रहा है. हार्ट अटैक का खतरा भी लोगों के बीच तेजी से बढ़ रहा है. इन दिनों युवा पीढ़ी के लोग भी इससे प्रभावित हो रहे हैं. ऐसा बदलते खानपान और एक्सरसाइज न करने की वजह से ज्यादा (Heart Attack Risk) होता है. आपने भी कई खबरें देखी होंगी जिसमें युआवों में हार्ट अटैक ज्यादा देखने को मिल रहा है. आपको हार्ट अटैक से बचने और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अपने डेली रूटीन में कई बदलाव करने चाहिए. आइये आपको इनके बारे में बताते हैं.

हेल्दी हार्ट के लिए बदलें अपना रूटीन

गुनगुने पानी से करें दिन की शुरुआत

दिन की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ करें. गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं. यह शरीर को डिटॉक्स करता है. इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है. यह हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है.

योग, एक्सरसाइज और ध्यान

योगा और एक्सरसाइज से आपका शरीर एक्टिव रहता है जो सेहत के लिए अच्छा होता है. आपको रोजाना 15-20 मिनट तक योगा करना चाहिए. इसके अलावा स्ट्रेस को दूर करने के लिए आपको ध्यान लगाना चाहिए.


Walnut Benefits: गर्मी में कैसे खाएं अखरोट? जानें सही तरीका और क्या हैं इसके फायदे


फाइबर से भरपूर फूड्स

आपको नास्ते में फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए. फल और नट्स जैसे फूड्स को खाने से आप हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं. इससे खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद मिलेगी.

खुली हवा में करें वॉक

हर रोज सुबह खुली हवा में वॉक करना हेल्थ के अच्छा होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 30 मिनट की वॉक से हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है. यह हार्ट हेल्थ के साथ ही पूरे शरीर की सेहत के लिए अच्छा होता है.

ग्रीन टी का सेवन करें

अक्सर लोगों के दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ होती है लेकिन आपको इसकी बजाय ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए. इससे शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है. इस तरह आप दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं. यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement