Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Skin Care: गर्मियों में भी ड्राई हो जाती है स्किन तो ऐसे करें चंदन का इस्तेमाल,कोमल और मुलायम होगी त्वचा

Dry Skin Care: कई लोगों की त्वचा गर्मी के मौसम में भी ड्राई रहती हैं. इस समस्या को दूर करने के लिए आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest News
Skin Care: गर्मियों में भी ड्राई हो जाती है स्किन तो ऐसे करें चंदन का इस्तेमाल,कोमल और मुलायम होगी त्वचा

Chandan Face Pack

Add DNA as a Preferred Source

Skin Care Remedies: गर्मी में पसीने और धूप से त्वचा का बुरा हाल होता है लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इस मौसम में भी स्किन ड्राईनेस की समस्या रहती है. ऐसा कम पानी पीने और धूप में पसीना आने से डिहाइड्रेशन के कारण हो सकता है. अगर आप भी ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं तो चंदन का इस्तेमाल रूखी त्‍वचा के लिए कर सकते हैं. चंदन लगाने से आपका चेहरा मुलायम होगा. चलिए आपको चंदन लगाने के तरीके के बारे में बताते हैं.

स्किन ड्राईनेस दूर करने के लिए चंदन
जैतून का तेल और चंदन

चंदन के पाउडर के साथ आप जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं. दोनों चीजों को मिक्स करके आप फेस मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं. इसमें आप एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने से ड्राई स्किन की समस्या दूर होगी.


इस पैलैस के सामने मुंकेश अंबानी का एंटीलिया भी है छोटा, भारत में यहां है दुनिया का सबसे बड़ा घर


बादाम तेल और चंदन

स्किन के लिए बादाम का तेल बहुत ही फायेदमंद होता है. चंदन में बादाम का तेल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इसका फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बादाम तेल और बराबर मात्रा में दही और चंदन का पाउडर लें. इन्हें अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं.

चंदन और मलाई

दूध की मलाई के साथ आप चंदन का पाउडर मिक्स कर चेहरे पर लगा सकते हैं. इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच मलाई और 1 चम्मच गुलाब जल लें. तीनों को अच्छे से मिला लें. इसे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरा साफ कर लें. इससे ड्राई स्किन की समस्या दूर होगी और चेहरे पर निखार आएगा.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement