Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Chai Paratha Impact On Health: ब्रेकफास्ट में चाय के साथ खाते हैं पराठा तो तुरंत कर दें बंद, पेट का बज जाएगा बैंड

ज्यादातर भारतीय घरों में दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है. वहीं कुछ लोग ब्रेकफास्ट में भी चाय और पराठा खाकर निकल पड़ते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

Chai Paratha Impact On Health: ब्रेकफास्ट में चाय के साथ खाते हैं पराठा तो तुरंत कर दें बंद, पेट का बज जाएगा बैंड
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Chai Paratha Combination Bad For Health) आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोग खाने को भी पूरा समय नहीं दे पाते. सुबह उठते ही काम की दौड़ शुरू हो जाती है. इसबीच बहुत से लोग प्राॅपर लंच तो दूर ब्रेकफास्ट तक नहीं करते. वह ब्रेकफास्ट में बिस्किट या पराठा खाकर निकल पड़ते हैं. इसकी एक वजह भारतीय लोगों को पराठा का खासा पसंद होना भी है. ज्यादातर घरों में सुबह के समय में पराठा बहुत ही चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन चाय के साथ पराठा खाना आपके लिए बेहद नुकसानदायक है. यह आपके पेट की बैंड बजा सकता है. यह कब्ज से लेकर एसिडिटी की ऐसी समस्या बना सकता है, जो आपकी आंतों को डैमेज कर देगी. आइए जानते हैं चाय और पराठे के नुकसान के बारें में...

ये हैं चाय पराठा खाने के नुकसान

एसिडिटी को बढ़ाता है

सुबह की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग ब्रेकफास्ट में चाय के साथ पराठा खाकर निकल पड़ते हैं. ऐसे में पराठा और चाय दोनों ही हैवी होते हैं. इन दोनों का काॅम्बिनेशन पेट में एसिड बनाता है. इसके चलते भयंकर एसिडिटी की समस्या होने लगती है. लगातार पराठों का सेवन एसिडिटी बनाने के साथ ही आंतों का इफेक्ट करता है.

एनीमिया की समस्या 

रिसर्च की मानें तो चाय में फेनोलिक रसायन पाए जाते हैं. यह पेट की परत कोक आयरन काॅम्प्लेक्स को बढ़ा देते हैं. इसे शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं पहुंच पाता, जिन लोगों में आयरन की कमी होती है उन्हें भूलकर भी चाय या पराठे का सेवन नहीं करना चाहिए. इसे उनकी समस्याएं और ज्यादा बढ़ सकती है. खून की कमी से जूझ रहे हैं तो चाय पराठे का सेवन तुरंत बंद कर देना बेहतर है. 

पोषक तत्वों को करें अवशोषित 

चाय में टैनिन प्रोटीन पाया जाता है. यह एंटीन्यूट्रिएंट्स की तरह काम करता है. यह पाचन क्रिया को प्रभावित कर धीमा कर देता है. यही वजह है कि चाय के साथ पराठे को अनहेल्दी डाइट की कैटेगिरी में रखा गया है. 

ऐसे करें चाय का सेवन 

वैसे तो चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है, लेकिन आप चाय के शौकीन हैं तो खानाा खाने के कम से कम 45 मिनट बाद इसका सेवन करें. वहीं ब्रेकफास्ट या लंच के एक घंटे बाद चाय पिएं. साथ ही शाम को स्नैक्स के साथ चाय का आनंद ले सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement