लाइफस्टाइल
Suicide के लिए सिर्फ डिप्रेशन जिम्मेदार नहीं है बल्कि कई और कारण हैं, उन चीजों को समझें और कुछ बातों का रखें खयाल
डीएनए हिंदी : World Suicide Prevention day 2022- कोरोना के बाद से आत्महत्या (Suicide Cases) के मामले बढ़ते जा रहे हैं, हालिया एक स्टडी बताती है कि अगर लंबे समय तक किसी को कोविड (Long Covid Risk Factor) है तो उसके मन में जीने की इच्छा खत्म हो जाती है. यह सिर्फ एक कारण नहीं है बल्कि बदलते वक्त के साथ कई और कारण सामने आ रहे हैं. आत्महत्या के लिए सिर्फ डिप्रेशन (Depression) ही जिम्मेदार नहीं है,कई और कारण हैं जिन्हें हम खुद बुलावा देते हैं. अंजाने में कई ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो आपके जीवन को अंधेरे में धकेल देती है.
नशीले पदार्थ का सेवन (Drugs Addiction)
हम बहुत ज्यादा नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं इससे भी हमारी मानसिक स्थिति खराब होती है.अगर आप लगातार ड्रग का सेवन करते हैं जैसे हेरोइन,कोकीन,मेथाम्फेटामाइन,ओपिओइड्स (ऑक्सिकोडन,हाइड्रोकोडन,मोर्फिन और मेथाडन आदि)व अन्य नशीले पदार्थ. जब लोग शराब या ड्रग्स का सेवन कर लेते हैं तो वे खुद पर से आत्मविश्वास खो देते हैं. ऐसी स्थिति में वे बिना सोचे समझें ही खुदकुशी करने का प्रयास कर सकते हैं.
तनाव (Depression)
छोटे छोटे तनाव मन और दिमाग में घर कर जाते हैं, जैसे ऑफिस में कुछ झगड़ा,करियर ठीक से नहीं बन पा रहा, घर में दिक्कतें, स्वास्थ्य की समस्याएं. घर के शादी के और रिश्तों के छोटे मोटे झगड़े आपको तनाव देते हैं और आप मानसिक बीमारी का शिकार बन जाते हैं.
यह भी पढ़ें- पांच साल के बच्चों को भी होता है डिप्रेशन, जानिए कारण
खुदकुशी से पहले ये बातें दिमाग में आ सकती हैं
खुद को मारने की इच्छा के बारे में बात करना
खुद को मारने का रास्ता खोजना
निराशाजनक या बिना किसी उद्देश्य के जीने की बात करना
दूसरों पर बोझ होने की बात करना
शराब या ड्रग्स का उपयोग बढ़ाना
चिंतित, उत्तेजित या लापरवाह होना
बहुत कम या बहुत अधिक सोना
अलग-थलग महसूस करना
अत्यधिक गुस्सा करना या बदला लेने की बात करना
हद से ज्यादा मूड स्विंग्स होना
यह भी पढे़ं- ग्लोबल इमरजेंसी की ओर बढ़ रहा है मानसिक स्वास्थ्य, WHO की चेतावनी
इन बातों का रखें खयाल (Keep these things in Mind)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.