Advertisement

White Hair Remedy: क्या कॉफी या कोको पाउडर से सफेद बाल डार्क ब्राउन होंगे? एक्सपर्ट्स से जानें होममेड हेयर डाई कैसे बनाएं?

Coffee-Cocoa Hair Color for Gray Hair: कम उम्र में बाल सफेद होने लगे हैं और आप नेचुरल केमिकल फ्री हेयर डाई बालों की सफेदी हटाने के लिए खोज रहे तो चलिए जानें कोको पाउडर और कॉफी से क्या बालों को नेचुरील डार्क ब्राउन किया जा सकता है?

Latest News
White Hair Remedy: क्या कॉफी या कोको पाउडर से सफेद बाल डार्क ब्राउन होंगे? एक्सपर्ट्स से जानें होममेड हेयर डाई कैसे बनाएं?

How to make homemade hair dye at home (Photo Credit - AI Generated)

Add DNA as a Preferred Source

कम उम्र में बाल सफेद होने लगे हैं और आप नेचुरल केमिकल फ्री हेयर डाई बालों की सफेदी हटाने के लिए खोज रहे तो चलिए जानें कोको पाउडर और कॉफी से क्या बालों को नेचुरील डार्क ब्राउन किया जा सकता है? 

आज कई लोगों के लिए सफेद बाल चिंता का कारण बन गए हैं. बदलती जीवनशैली, तनाव और पोषण की कमी जैसे कारकों को इसके पीछे संभावित वजहों के रूप में देखा जाता है. ऐसे में कई लोग रासायनिक डाई की जगह प्राकृतिक विकल्पों की तलाश करते हैं.

हाल में सोशल मीडिया और घरेलू नुस्खों में कॉफी या कोको पाउडर को कंडिशनर के साथ मिलाकर बालों पर लगाने का तरीका काफी चर्चा में रहा है.  कॉफी या कोको पाउडर को कंडिशनर में मिलाकर बालों पर लगाने का तरीका कई लोगों के बीच लोकप्रिय है. इससे कुछ समय के लिए बालों का रंग थोड़ा गहरा दिखाई दे सकता है और सफेद बाल कम स्पष्ट लग सकते हैं. दावा किया जाता है कि इससे बालों को हल्का गहरा भूरा रंग मिल सकता है और सफेद बालों की चमक कम दिखाई देती है.

हालांकि ऐसे घरेलू उपाय स्थायी रंग जल्दी नहीं देते हैं लेकिन लगातार प्रयोग से सफेद बालों को ब्राउन शेड मिल सकता है. इसलिए इन्हें लगाते हुए पेशंस रखना सबसे ज्यादा जरूरी है. 

 कॉफी और कोको क्यों चर्चा में हैं?

कॉफी और कोको पाउडर दोनों ही प्राकृतिक रूप से गहरे रंग के होते हैं. कुछ लोग मानते हैं कि इन्हें बालों पर लगाने से बालों की सतह पर हल्का रंग जमा हो सकता है, जिससे बाल थोड़े गहरे दिख सकते हैं. हेयर केयर विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसे मिश्रण का असर मुख्य रूप से बालों की बाहरी परत पर होता है. इसलिए यह स्थायी डाई की तरह लंबे समय तक टिकने वाला रंग नहीं देता, लेकिन कुछ समय के लिए बालों का टोन गहरा दिख सकता है.

घर पर तैयार कैसे तैयार करें हेयर डाई मिक्स 

कई घरेलू नुस्खों में लोग एक कटोरी में कंडिशनर लेकर उसमें कॉफी पाउडर या कोको पाउडर मिलाते हैं. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट जैसा बनाया जाता है ताकि यह बालों पर आसानी से लग सके. हेयर केयर विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अगर कोई ऐसा प्रयोग करना चाहता है तो पहले बालों के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर होता है. इससे यह समझने में मदद मिलती है कि त्वचा या स्कैल्प पर कोई प्रतिक्रिया तो नहीं हो रही.

बालों पर लगाने का सामान्य तरीका

बालों को पहले हल्के शैम्पू से धोकर साफ किया जाता है ताकि स्कैल्प पर धूल या तेल न रहे. इसके बाद तैयार मिश्रण को जड़ों से लेकर बालों की लंबाई तक समान रूप से लगाया जाता है. कुछ लोग इसे लगभग 20 से 30 मिनट तक बालों पर छोड़ते हैं ताकि मिश्रण बालों की सतह पर बैठ सके. इसके बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लिया जाता है और जरूरत हो तो हल्का कंडिशनर लगाया जाता है.
 
सफेद बालों के लिए अन्य प्राकृतिक देखभाल उपाय

बालों की सेहत के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन और आयरन का सेवन महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके साथ आंवला, नारियल तेल या हर्बल हेयर केयर उत्पादों का उपयोग कई लोग पारंपरिक रूप से करते हैं. हालांकि वैज्ञानिक रूप से हर घरेलू उपाय के प्रभाव को लेकर पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं. इसलिए इन्हें सहायक उपाय के रूप में ही देखा जाना चाहिए, न कि स्थायी समाधान के रूप में.

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से
  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement