Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Health Tips: दिमाग व्यस्त, जीवन मस्त, बिजी माइंड से बेहतर होगी लाइफ, कम होगा डिमेंशिया का खतरा

Long Life Secret: लंबी जिंदगी के लिए दिमाग को व्यस्त रखना बहुत ही जरूरी होता है. हाल ही में हुए एक अध्ययन में ऐसा पाया गया है.

Latest News
Health Tips: दिमाग व्यस्त, जीवन मस्त, बिजी माइंड से बेहतर होगी लाइफ, कम होगा डिमेंशिया का खतरा

Dementia Prevention

Add DNA as a Preferred Source

Benefits Of Keep Mind Busy: लंबी और हेल्दी लाइफ के लिए दिमाग को व्यस्त रखना अच्छा होता है. एक अध्ययन में इस बारे में पाया गया है कि, दिमाग को अधिक एक्टिव और बिजी रखने से जिंदगी लंबी होती है. यह डिमेंशिया जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को भी कम करता है. इतना ही नहीं एक्टिव रहने से दिमाग की कार्य क्षमता भी बेहतर होती है.

कम होता है डिमेंशिया का खतरा

डिमेंशिया एक खतरनाक दिमागी बीमारी है. इसमें मेमोरी पावर कम होती है. इसके अलावा सोचने की क्षमता कम होती है. अगर आप खुद के दिमाग को व्यस्त रखते हैं तो डिमेंशिया के खतरे से बचे रह सकते हैं. ब्रेन को एक्टिव रखने से दिमाग की संरचना और फंक्शन मजबूत होता है.


कंधे और गर्दन के दर्द ने उड़ा दी है रातों की नींद? तुरंत शुरू कर दें ये आसान एक्सरसाइज


डिमेंशिया के लक्षण

डिमेंशिया के कारण हाल ही की बातों को भूल जाते हैं. अक्सर रखी हुई चीजों को भूल जाते हैं. कई बार बोलने के लिए सही शब्द नहीं मिलते हैं. इसके कारण याददाश्त कमजोर हो जाती है. इससे बचे रहने के लिए दिमाग को व्यस्त रखना जरूरी है.

ऐसे रखें ब्रेन को एक्टिव

- दिमाग को व्यस्त रखने के लिए नई स्किल सीखनी चाहिए. आप माइंड को एक्टिव रखने के लिए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को सीख सकते हैं.
- पढ़ाई-लिखाई के काम के जरिए माइंड एक्टिव रख सकते हैं. इससे दिमाग मजबूत होता है. आप ब्रेन गेम्स खेलकर भी दिमाग को व्यस्त रख सकते हैं.
- सोशल एक्टिविटी में शामिल होकर परिवार के साथ समय बिताकर खुद को व्यस्त रख सकते हैं. दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना दिमाग के लिए अच्छा होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement