Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

ब्लड शुगर लेवल रहता है हाई तो डाइट में शामिल करें ये फल, Diabetes मरीजों के लिए हैं अमृत

Health Tips: जामुन एक ऐसा फल है जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं. जामुन डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है. इसके नियमित सेवन से  ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

Latest News
ब्लड शुगर लेवल रहता है हाई तो डाइट में शामिल करें ये फल, Diabetes मरीजों के लिए हैं अमृत

health tips 

Add DNA as a Preferred Source

आजकल लोगों में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ना बहुत आम बात हो गई है. ऐसे में डायबिटीज, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों से बचने के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है. डायबिटीज को कंट्रोल करने में दवाओं के साथ-साथ डाइट भी बहुत अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में जामुन एक ऐसा फल है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत के समान है. जामुन में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते है. आइए यहां जानते हैं जामुन खाने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.

जामुन के फायदे

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
जामुन में मौजूद जंबोलिन नामक तत्व खून में शुगर के स्तर को कम करने में बहुत प्रभावी होता है. यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है और शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को कम करता है. इसीलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होता है.

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है
जामुन में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है. यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में बहुत कारगर है.

वजन घटाने में मददगार
जामुन में कैलोरी कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. यह वजन घटाने में मदद करता है. जामुन खाने से आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और आपको बार-बार खाने का मन नहीं करता है. 

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
जामुन में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है. इसके अलावा जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं.

आंखों के लिए फायदेमंद
जामुन में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो आंखों के सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं. ये पोषक तत्व आंखों के लेंस को मजबूत बनाने और मोतियाबिंद से बचाने में मदद करते हैं.


यह भी पढ़ें:सर्दी के मौसम में साइनस ने कर दिया है परेशान, इन घरेलू उपायों से तुरंत मिलेगा आराम


त्वचा के लिए फायदेमंद
जामुन विटामिन सी से भरपूर मात्रा होते हैं. विटामिन सी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है. इसके अलावा जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं.

इम्यूनिटी बूस्टर
जामुन न केवल एक स्वादिष्ट फल है बल्कि एक प्रभावी इम्यूनिटी बूस्टर भी है. जामुन में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं. यह शरीर को संक्रमण से लड़ने में बहुत मदद करता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)   

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement