Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

डायबिटीज के मरीज घर पर तैयार करें ये आयुर्वेदिक चूर्ण, कंट्रोल में रहेगा Blood Sugar Level

Diabetes Ayurvedic Remedies: डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जिसका कोई पक्का इलाज नहीं है. डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करके ही इससे बचे रह सकते हैं. आप ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए घर पर चूर्ण को तैयार कर सकते हैं.

Latest News
डायबिटीज के मरीज घर पर तैयार करें ये आयुर्वेदिक चूर्ण, कंट्रोल में रहेगा Blood Sugar Level

Diabetes

Add DNA as a Preferred Source

Diabetes Control Tips: डायबिटीज के मरीज के शरीर में इंसुलिन बनना कम या बंद हो जाता है. अगर इंसुलिन बनता भी है तो शरीर इसका इस्तेमाल नहीं कर पाता है. जिसकी वजह से बल्ड शुगर लेवल हाई रहता है. डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर लेवल को काबू में करने के लिए दवा लेते हैं. इसके अलावा आप ब्लड शुगर लेवल डाइन करने के लिए आयुर्वेदिक दवा का सेवन कर सकते हैं. आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर घर पर ही आयुर्वेदिक चूर्ण तैयार कर सकते हैं.

आयुर्वेदिक चूर्ण के लिए जरूरी चीजें

- जामुन की गुठली
- करेले के बीज
- गुड़मार की पत्तियां

गंजी खोपड़ी पर बाल उगाने में मदद करेंगे ये 7 टिप्स, तेजी से होगी हेयर ग्रोथ

कैसे करें तैयार?

आप जामुन की गुठली, करेले के बीज और गुड़मार की सूखी पत्तियों को बराबर मात्रा में मिला लें. इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. इसको छानने के बाद एयर टाइट कंटेनर में भर लें.

सेवन का सही तरीका

पाउडर को एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख लें. इसके बाद दिन में दो बार एक-एक चम्मच पाउडर का सेवन करें. आप करीब 15-20 दिनों तक इसका नियमित सेवन करें. ऐसा करने से आपको फायदा दिखने लगेगा.

आयुर्वेदिक चूर्ण के लाभ

जामुन की गुठली में जोम्बोलिन और जम्बोसिन नामक तत्व होते हैं जो ब्लड में शुगर लेवल को डाउन करते हैं. करेले के बीज में मौजूद गुण भी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करते हैं. गुड़मार में मौजूद गुण भी ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement