Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Diabetes Control: ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, डायबिटीज मरीजों के लिए है रामबाण

Diabetes Control Diet: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए लोग दवा का सहारा लेते हैं और महंगी दवाइयां खाते हैं. खाली पेट इन चीजों को खाने से भी आप ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकते हैं.

Latest News
Diabetes Control: ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, डायबिटीज मरीजों के लिए है रामबाण

Diabetes

Add DNA as a Preferred Source

How To Manage Blood Sugar Level: डायबिटीज मरीज अक्सर ब्लड शुगर लेवल के हाई होने के कारण परेशान रहते हैं. ऐसे में वह कुछ मीठा भी नहीं खा पाते हैं. अगर कुछ खा लेते हैं तो ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है. आप डायबिटीज मरीज है और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट इन चीजों को खा सकते हैं. इन चीजों को अपने डेली रूटीन में शामिल करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है.

सुबह खाली पेट इन चीजों का सेवन करें

आंवले का जूस
आंवले का रस डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. आप सुबह खाली पेट पानी में थोड़ा सा आंवले का रस मिक्स करके पी सकते हैं. इससे आपको फायदा मिलेगा.

मेथी का पानी
एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में भिगोकर रखें. रातभर भीगे रहने के बाद अगले दिन इस पानी को पी लें और बीजों को खा लें.

दालचीनी का पानी
दालचीनी का पानी पीना भी शुगर मरीजों के लिए अच्छा होता है. रातभर के लिए पानी में दालचीनी को भिगोकर रखें सुबह इस पानी को पिएं. आप चाहे तो दालचीनी की हर्बल चाय बनाकर पी सकते हैं.

घी और हल्दी
हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए गाय का घी और हल्दी को खा सकते हैं. इसका सेवन खाली पेट करने से ब्लड शुगर लेवल को काबू में रख सकते हैं.

अदरक
अदरक में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं. आप अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं और इसके रस का सेवन कर सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement