लाइफस्टाइल
Black Raisins And Sesame Seeds Halwa: आज हम आपको एक ऐसे खास हलवे के बारे में बताएंगे जो आपकी हड्डियों में जान भर देगा, इससे इम्यून सिस्टम भी दुरुस्त होता है...
How To Make Black Raisins And Sesame Seeds Halwa- खराब खानपान, जीवनशैली की गलत आदतें हड्डियों को कमजोर बना रही हैं. यही वजह है कि उम्रदराज ही नहीं, बल्कि कम उम्र के लोग भी इन दिनों जोड़ों में दर्द, सूजन की समस्या झेल रहे हैं. इससे कई लोगों का चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया है. हड्डियों का कमजोर होना सिर्फ पैरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी वजह से शरीर के कई अन्य हिस्से भी गंभीर रूप से प्रभावित होने लगते हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे खास हलवे के बारे में बताएंगे जो आपकी हड्डियों में जान भर देगा, इससे इम्यून सिस्टम भी दुरुस्त होता है.
दरअसल, हम बात कर रहे हैं काले किशमिश और तिल के हलवे के बारे में, यह सेहत के लिहाज से काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसे आप आसानी से घर पर बना भी सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसके फायदे क्या हैं और इसे घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है..
इसके लिए सबसे पहले काली किशमिश को पीसकर एक तरफ रख लें और फिर तिल को हल्का भूनकर पीस लें. इसके बाद पीसी हुई किशमिश में पिसा हुआ तिल मिलाएं और एक कड़ाही में घी गरम करें. इसमें गुड़ के दो छोटे टुकड़े डालें और जब गुड़ पिघल जाए तो उसमें पीसी हुई किशमिश और तिल का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद इसमें दूध मिलाएं और सभी चीजों को धीमी आंच पर पकाएं. आपका मजेदार और पौष्टिक हलवा तैयार है..
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.