लाइफस्टाइल
Bitter gourd juice benefits: करेले का जूस भले ही कड़वा हो, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यह अमृत के समान है. ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में इसे काफी कारगर माना जाता है. यहां जानें इसके फायदे
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसने दुनियाभर में लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है. इस बीमारी में खून में शुगर का लेवल बढ़ जाता है. इस बढ़ते शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं. इन्हीं उपायों में से एक है करेला और इसका जूस. करेला एक कड़वी सब्जी है, लेकिन इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. खासकर, इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. आइए यहां जानते हैं कि करेला किस तरह फायदेमंद है और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए
करेले के फायदे
यह भी पढ़ें: इस मसाले का पानी पीने से हो जाएगी बैड कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी, जानें सेवन का सही तरीका
कैसे करें करेले का इस्तेमाल
करेले का जूस
करेले का जूस पीना इसका सेवन करने का सबसे आम और आसान तरीका है. आप इसे सुबह खाली पेट पी सकते हैं. इसका स्वाद अच्छा बनाने के लिए आप इसमें नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक भी मिला सकते हैं.
करेले की सब्जी
करेले को सब्जी के रूप में भी पकाकर खाया जा सकता है. आप इसे आलू, टमाटर, प्याज आदि के साथ मिलाकर बना सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें मसाले भी डाल सकते हैं.
करेले का अचार
करेले का अचार भी बहुत स्वादिष्ट होता है. आप इसे दही या रोटी के साथ खा सकते हैं.
करेले का चाट
करेले की चाट भी बनाई जा सकती है. आप इसे दही, पुदीना, धनिया और अन्य चाट मसालों के साथ मिलाकर बना सकते हैं.
करेले के पकौड़े
करेले के पकौड़े भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं. इन्हें आप शाम के स्नैक्स में खा सकते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)
ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.