लाइफस्टाइल
Liver Damage Signs: जब लिवर खराब होता है तो आमतौर पर लोग इसके लक्षणों समय पर पहचान नहीं पाते हैं, जिससे कंडीशन और भी खराब होने लगता है. आइए जानें लिवर में खराबी के बड़े संकेत क्या हैं..
Liver Damage Signs- हेल्दी और फिट रहने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है. क्योंकि लिवर में खराबी आने पर पूरी सेहत पर बुरा असर होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक आजकल का खानापान लिवर को बुरी तरह से प्रभावित करता है. क्योंकि इंसान का जो भी डाइट होता है, उसका असर लिवर की सेहत पर सबसे ज्यादा पड़ता है.
इसकी वजह से जब लिवर (Liver Health) खराब होता है तो आमतौर पर लोग इसके लक्षणों समय पर पहचान नहीं पाते हैं, जिससे कंडीशन और भी खराब होने लगता है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द रहता है तो समझ लें लिवर में परेशानी है, इस स्थिति में लिवर में सूजन होने पर कई बार पेट में हल्का दर्द बना रहता है. इसके अलावा अगर बहुत ज्यादा एसिडिटी रहती है और गैस बनती है या फिर भूख में कमी हो रही है तो ये लिवर में खराबी का एक बड़ा संकेत हो सकता है. इन लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए,
आंख और त्वचा
लिवर में खराबी के कुछ अहम लक्षण आंख और त्वचा में भी नजर आते है, ऐसी स्थिति में त्वचा का रंग पीला होना या आंखों का सफेद भाग पीला पड़ना इसका एक बड़ा संकेत हो सकता है. बता दें कि पीलिया होना लिवर बीमारी होने का लक्षण है.
पेट में दर्द
पेट में लगातार दर्द लिवर में सूजन आने के कारण हो सकता है, वहीं पैरों और टखनों में सूजन भी लिवर से जुड़ी बीमारी का संकेत माना जाता है. इसके अलावा त्वचा में खुजली होना भी लिवर से जुड़ा हुआ माना जाता है. इन लक्षणों पर भी ध्यान देना जरूरी है.
पेशाब में दिखते हैं ये लक्षण
पेशाब का रंग गहरा है तो ये लिवर के बर्बाद होने की ओर भी इशारा हो सकता है. वहीं पीले रंग का मल भी लिवर में खराबी का लक्षण माना जाता है. इसके अलावा उल्टी आना, मितली आना भूख में कमी और इसकी वजह से लगातार थकान और कमजोरी छाया रहना लिवर खराब होने का संकेत हो सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.