Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Betel Leaves Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर है ये हरा पत्ता, ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज तक इन 7 बीमारियों को कर देता है ठीक

हरी सब्जियों के साथ ही पान का हरा पत्ता भी किसी औषधि से कम नहीं है. इसके सेवन से ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. 

Betel Leaves Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर है ये हरा पत्ता, ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज तक इन 7 बीमारियों को कर देता है ठीक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Beter Leaves Benefits For Diabetes And Blood Pressure) प्राचीन काल से ही पान के पत्ते को एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है. पान का पौधा भारत समेत आस पास के कई देशों में पाया जाता है. इसके पत्तों का इस्तेमाल भारतीय व्यंजनों के साथ साथ अनेक शारीरिक समस्याओं का इलाज करने के लिए भी किया जाता है. पान के पत्ते में कई ऐसे गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते है] जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिलाता है तो चलिए जानते हैं पान के पत्तों से बना काढ़ा पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

पान के पत्ते के फायदे-

Fruits For Uric Acid: हड्डियों में जमे यूरिक एसिड को बाहर कर देगा ये एक फल, जोड़ों के दर्द और सूजन से मिल जाएगी मुक्ति

आंखों की रोशनी के लिए हैं फायदेमंद 

आंखों की रोशनी को पान का पत्ता बेहतर बनाता है- यह आंखों के लिए बहुत लाभकारी है. पान के पत्ते में कैरोटीन मौजूद होता है. अगर आप नियमित पान से बने काढ़े का सेवन करते है तो आंखों में जलन, रेटिन, रतौंधी, समस्याओं  छुटकारा मिल जाता है.

स्तनों की सूजन में लाभकारी 

जिन महिलाओं के स्तनों में दूध भर जाने से सूजन आ गई हो उन्हें स्तनों पर पान को गर्म करके बांधना चाहिए. ऐसा करने से सूजन कम हो जाती है और दूध भी सूख जाता है.

Ghee Turmeric Reduce Blood Sugar: सुबह उठते ही घी के साथ करें ये काम, नैचुरल तरीके से कंट्रोल हो जाएगा ब्लड शुगर

डायबिटीज करें कंट्रोल 

पान के पत्तों में कई ऐसे औषधीय गुण होते है, जो रोगियों के लिए फायदेमंद है. यह ब्लड शुगर लेवल सामान्य रखता है, जो लोग डायबिटीज की समस्या से परेशान है. उन्हें हर रोज पान के पत्तों का काढ़ा बनाकर सेवन करना चाहिए.

पाचन में सहायक 

ज्यादातर लोगों को डाइजेशन से जुड़ी समस्या रहती है. ऐसे में पान का पत्ता मेडिसिन की तरह काम करता है. अगर आप हर रोज सुबह खाली पेट एक पत्ते को चबाते हैं तो इससे आपका पाचन बेहतर हो सकता है.

Bad Cholesterol Reduce Tips: सुबह खाली पेट इस चीज के खाते ही बैड कोलेस्ट्राॅल का बज जाएगा बैंड, हार्ट भी रहेगा हेल्दी
 

दांतों और मसूड़ों की समस्या 

आप मसूड़ों की समस्या से परेशान हैं तो पान राहत दे सकता है. पान से दांतों को तब नुकसान पहुंचाता है. जब इसमें कत्था या चूना मिलाकर सेवन किया जाता है. अगर आप इन पत्तों को पीसकर इसमें नींबू में मिलाकर खाएं तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा.

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है पान 

पान के पत्तों में पोटेशियम मौजूद होता है. यह शरीर में ब्लड फ्लो को भी बेहतर करता है. रोजाना पान के पत्तों का काढ़ा पीने से हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

इम्यूनिटी को बूस्ट करता है

पान में इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले कई ऐसे पोषक तत्व पान में पाए जाते है. रोजाना पान का काढ़ा बनाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement