Advertisement

दिल की सेहत का ध्यान रखती हैं ये 5 सब्जियां, Bad Cholesterol को करती हैं कम

How to Reduce Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर हार्ट हेल्थ को नुकसान होता है. यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकती है. आपको इससे बचने के लिए डाइट का ध्यान रखना चाहिए. बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन 5 सब्जियों को खाना अच्छा होता है.

Latest News
दिल की सेहत का ध्यान रखती हैं ये 5 सब्जियां, Bad Cholesterol को करती हैं कम

Bad Cholesterol

Add DNA as a Preferred Source

Best Vegetables for Cholesterol: बैड कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ होता है जो नसों में चिपक जाता है. यह ब्लड फ्लो को धीमा करता है. हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण  हार्ट डिजीज, स्ट्रोक और अन्य कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण हो सकती है. आपको इसे कम करने के लिए डाइट में इन 5 सब्जियों को शामिल करना चाहिए. इन सब्जियों को खाना बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अच्छा होता है.

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सब्जियां (Vegetables to Reduce Bad Cholesterol)

ब्रोकली
सेहत के लिए ब्रोकली भी अच्छी होती है. ब्रोकली में मौजूद गुण हार्ट हेल्थ को अच्छा रखते हैं. आप ब्रोकली को उबालकर, भूनकर या सब्जी बनाकर खा सकते हैं.

पालक
पालक भी सेहत के लिए अच्छा होता है. पालक में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. पालक खाने से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है.

लहसुन
लहसुन की कलियों को चबाने से भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं. आप सुबह खाली पेट लहसुन की कलियों को चबा सकते हैं. यह सेहतमंद होती हैं.

भिंडी
भिंडी फाइबर से भरपूर होती है यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं. भिंडी सेहत के लिए अच्छी होती है.

बैंगन
हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बैंगन का सेवन कर सकते हैं. बैंगन पाचन के लिए भी अच्छा होता है. आप इन सभी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement