Advertisement

सर्दियों में और भी खूबसूरत हो जाते हैं ये यूपी के टूरिस्ट प्लेस, नवाबी ठाठ, अध्यात्म और नदी का किनारा भूले नहीं भूलेगा

सर्दियों में अगर घूमने का प्लान है तो आपको यूपी के कुछ शहर जरूर आना चाहिए क्योंकि ठंड में ये जगहे बेहद खूबसूरत, दिल को छूने वाली और मन में बस जाने वाली जैसी लगती हैं. यहां आपको नवाबी ठाठ, अध्यात्म और नदी किनारे की शाम भूले नहीं भूलेगी.

Latest News
सर्दियों में और भी खूबसूरत हो जाते हैं ये यूपी के टूरिस्ट प्लेस, नवाबी ठाठ, अध्यात्म और नदी का किनारा भूले नहीं भूलेगा

cities in Uttar Pradesh are a must-visit during the winter

Add DNA as a Preferred Source

सर्दियों की दस्तक के साथ ही मैदानी इलाकों में घूमने का असली मौसम शुरू हो जाता है. ठंडी हवाएं, नदी का किनारा, धूप और साफ आसमान ये सब मिलकर ट्रैवल का मज़ा दोगुना कर देते हैं. अगर आप इस बार विंटर ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश उन चुनिंदा राज्यों में है जहां इतिहास, संस्कृति, अध्यात्म और आधुनिकता. सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है.
यहां के कई शहर ठंड में और भी खूबसूरत दिखाई देते हैं, और बिना गर्मी व भीड़ के आप हर जगह आराम से घूम सकते हैं.

यहां जानिए यूपी के उन शहरों के बारे में जिन्हें सर्दियों में मिस नहीं किया जाना चाहिए 

cities in Uttar Pradesh are a must-visit during the winter

मथुरा – कृष्ण नगरी की सर्दियों में अलग चमक

सर्दियों के मौसम में मथुरा का आध्यात्मिक माहौल और भी शांत और मनमोहक हो जाता है. दोपहर की हल्की धूप में मंदिरों की भव्यता अलग ही दिखती है. वर्षांत में गौरपूर्णिमा, मार्गशीर्ष उत्सव और गीता जयंती जैसी गतिविधियों की वजह से शहर रौनक से भर जाता है. गोकुल और बरसाना तक सफर भी सर्दियों में बेहद सुहावना लगता है.

cities in Uttar Pradesh are a must-visit during the winter

वाराणसी – धुंध में लिपटा मोहक काशी

सर्दियों की सुबह जब गंगा के घाटों पर धुंध फैलती है, तो वाराणसी एक पूरी नई दुनिया जैसा प्रतीत होता है. सूर्योदय के समय नौका विहार का असली मज़ा दिसंबर–जनवरी में ही है गर्मागर्म कचौड़ी-जलेबी और मालईयो सर्दियों का स्पेशल आकर्षण है. देव दीपावली के बाद भी घाटों की सजावट कई दिनों तक बनी रहती है.

cities in Uttar Pradesh are a must-visit during the winter

आगरा – ताजमहल का सर्दियों में अलग ही नज़ारा

सर्दियों में ताजमहल के पीछे से उगता सूरज और हल्की धुंध का फ्रेम एक परफेक्ट वॉलपेपर जैसा दृश्य बनाता है. यात्री आराम से पूरा परिसर घूम सकते हैं बिना गर्मी के झंझट के.फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और मेहताब बाग को शांत मौसम में अच्छे से एक्सप्लोर किया जा सकता है.विदेशी पर्यटकों की वजह से शहर में उत्साह और इंटरनेशनल वाइब भी मिलता है.

अयोध्या

अयोध्या – भक्तिरस और पर्यटन का आदर्श संयोजन

रामनगरी अयोध्या सर्दियों में सबसे अधिक भीड़ आकर्षित करती है. इस मौसम में मंदिरों, घाटों और नई विकसित संरचनाओं को आराम से घूम सकते हैं. राम पथ, सरयू घाट और स्थानीय बाजार सर्दियों में ज्यादा सुहावने लगते हैं. रामलला मंदिर परिसर और हनुमानगढ़ी के आस-पास नई सुविधाएँ देखने लायक हैं.

लखनऊ – नवाबी शान का असली मज़ा ठंड में

लखनऊ – नवाबी शान का असली मज़ा ठंड में

सर्दियों में लखनऊ का मौसम इतना आरामदायक होता है कि आप घंटों घूमते रहेंगे. बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट, ब्रिटिश रेसिडेंसी जैसे ऐतिहासिक स्थल देखने का बढ़िया समय. हजरतगंज और अमीनाबाद की शॉपिंग गलियों में भीड़ कम रहती है. टुंडे कबाबी से लेकर कुल्फी-फ़ालूदा तक लखनऊ का विंटर फ़ूड टूर अविस्मरणीय है.

लखनऊ – नवाबी शान का असली मज़ा ठंड में

कुशीनगर – शांति, अध्यात्म और इतिहास का संगम

बौद्ध धर्म की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कुशीनगर सर्दियों में सबसे अधिक पसंद किया जाता है. महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप और जापानी मंदिर ठंड के मौसम में ज्यादा आराम से घूम सकते हैं. दिसंबर से फरवरी के बीच कई अंतरराष्ट्रीय पर्यटक यहाँ आते हैं. फोटोग्राफी और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए बेस्ट सीज़न.सर्दियों के मौसम में मथुरा का आध्यात्मिक माहौल और भी शांत और मनमोहक हो जाता है. दोपहर की हल्की धूप में मंदिरों की भव्यता अलग ही दिखती है. वर्षांत में गौरपूर्णिमा, मार्गशीर्ष उत्सव और गीता जयंती जैसी गतिविधियों की वजह से शहर रौनक से भर जाता है. गोकुल और बरसाना तक सफर भी सर्दियों में बेहद सुहावना लगता है.

चंद्र ताल झील, मुजफ्फरनगर

चंद्र ताल झील, मुजफ्फरनगर

सर्द मौसम में यहां की झील और आसपास का हरियाली भरा इलाका बेहद खूबसूरत लगता है.
पिकनिक और वीकेंड रिलैक्सेशन के लिए बढ़िया जगह.

चंद्रप्रभा वाइल्डलाइफ सेंचुरी, चंदौली

झरने, जंगल और ठंडी हवाएँ इसे विंटर सीज़न में खास बनाते हैं. ट्रेकिंग, सफारी और प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार डेस्टिनेशन.

 पखना बर्ड सेंचुरी, बहराइच

 पखना बर्ड सेंचुरी, बहराइच

सर्दियों में हजारों प्रवासी पक्षी यहाँ आते हैं.बर्ड वॉचिंग और नेचर फोटोग्राफी के लिए जन्नत जैसा अनुभव.

 नैमिषारण्य, सीतापुर

धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का मिश्रण. ठंड में सुबह की धुंध, सरयू तट और तीर्थ स्थल अद्भुत लगते हैं. फैमिली ट्रिप, आध्यात्मिक यात्रा और शांति चाहने वालों के लिए आदर्श.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement