Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Best Nutritious Foods: डेली डाइट में शामिल करें न्यूट्रिएंट्स से भरपूर ये 5 फूड्स, लंबे समय तक रहेंगे तंदुरुस्त

Best Nutritious Foods: सभी जरूरी पोषक तत्व को डाइट में शामिल करके आप आसानी से हेल्दी और फिट रह सकते हैं. ये सभी न्यूट्रिशन उम्र भी लंबी करते हैं.

Latest News
Best Nutritious Foods: डेली डाइट में शामिल करें न्यूट्रिएंट्स से भरपूर ये 5 फूड्स, लंबे समय तक रहेंगे तंदुरुस्त

Best Nutritious Foods

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सभी लोग हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं. इसके लिए लोग डाइट प्लान से लेकर एक्सरसाइज तक काफी कुछ करते हैं. हालांकि सिर्फ इससे सेहत का ध्यान रखना इतना आसान नहीं है. स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए डाइट (Nutritious Foods To Stay Healthy) में सही न्यूट्रिशन को शामिल (Best Nutritious Foods) करना बहुत ही जरूरी होता है. सभी जरूरी पोषक तत्व को डाइट में शामिल करके आप आसानी से हेल्दी और फिट रह सकते हैं. ये सभी न्यूट्रिशन उम्र भी लंबी (Nutritious Foods To Live Long) करते हैं. आइये जानते हैं कि शरीर को पूरी तरह से पोषण देने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए.

हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें (Best Nutritious Foods For Stay Healthy And Fit)
साबुत अनाज

साबुत अनाज खाने से शरीर को कई सारे न्यूट्रिएंट्स और भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है. यह शरीर को एनर्जी देते हैं. अच्छी डाइट और फिट रहने के लिए खाने में क्विनोआ, ओट्स और ब्राइन राइस नाश्ते में खाने चाहिए.

सीड्स और नट्स
पोषक तत्वों से भरपूर नट्स और सीड्स भी सेहत के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं. चिया सीड्स, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज और बादाम, अखरोट आदि नट्स खाने से शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं. यह पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होते हैं.

 

5 वेजिटेरियन फूड्स जो देते हैं अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन, एनर्जेटिक रहने के लिए डाइट में करें शामिल

बेरीज
ब्लूबेरीज, स्ट्रॉबेरी, रैस्पबेरी ये सभी बेरीज भी न्यूट्रिएंट्स का अच्छा स्त्रोत है. इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं. यह हार्ट हेल्थ के लिए अच्छी होती है. इनके सेवन से रोग प्रतिरोधन क्षमता भी बढ़ती है.

दाल
दालों में भी भरपूर पोषक तत्व होते हैं. दाल सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और आयरन खूब पाया जाता है.  मसूर, दाल, मूंग दाल, अरहर आदि दालों को डेली डाइट में शामिल करके आप हेल्दी और फिट रह सकते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी सब्जी सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है. इनमें पाए जाने वाले  विटामिंस, मिनरल्स और फाइबर शरीर को फिट रखते हैं. आप हरी सब्जियों को पकाकर, सलाद में या जूस के रूप में ले सकते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement