Advertisement

Noida Shopping Market For Mojari: सस्ते और ट्रेंडी डिजाइन मोजरी के लिए बेस्ट हैं नोएडा के ये 3 मार्केट, एक बार जरूर लगा आएं चक्कर

Noida Market Famous For Mojari: नोएडा के इन 3 मार्केट में आपको सस्ते में ट्रेंडी डिजाइन के मोजरी मिल जाएंगे. यहां से आप 200 से 300 में बढ़िया डिजाइनर जूतियां खरीद सकती हैं....

Noida Shopping Market For Mojari: सस्ते और ट्रेंडी डिजाइन मोजरी के लिए बेस्ट हैं नोएडा के ये 3 मार्केट, एक बार जरूर लगा आएं चक्कर

Noida Market Famous For Mojari

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: किसी भी तरह की शॉपिंग के लिए दिल्ली को बेस्ट माना जाता है, लेकिन नोएडा भी कम नहीं है. नोएडा के कई ऐसे मार्केट हैं जहां आप दिल खोल कर (Local Shopping Market In Noida) शॉपिंग कर सकते हैं. यहां आपको जरूरत का हर सामान सस्ते में मिल जाएगा. वहीं, अगर आप डिजाइनर जूतियां पसंद करती हैं और ऐसे मार्केट्स के बारे में जानना चाहती हैं, जहां सस्ते रेट में अच्छी मोजरी मिलती हों, तो आपको नोएडा के इन मार्केट्स को जरूर (Noida Market Famous For Mojari) एक्सप्लोर करना चाहिए. आइए जानते हैं नोएडा के इन 3 मार्केट के बारे में, जहां सस्ते में डिजाइनर जूतियां मिलती हैं...

अट्टा मार्केट (Atta Market)

नोएडा स्थित अट्टा मार्केट में आपको हर एक तरीके के कपड़े और जूते मिल जाएंगे. अगर आप मोजरी की तलाश में हैं तो भी ये मार्केट आपके लिए बेस्ट रहेगा. क्योंकि यहां सबसे अच्छी मोजरी मिलती हैं.  यहां पर एक साथ कई सारी दुकानें हैं जहां मोजरी के ट्रेंडी डिजाइन सस्ते में मिल जाएंगे. इनका रेट 250 से 500 की रेंज में होता है. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर के इन मार्केट में करें शादी की शॉपिंग, कम दामों में मिलेगा डिजाइनर कलेक्शन

हरौला मार्केट (Harola Market)

इस मार्केट के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं, क्योंकि ये मार्केट गांव के एरिया में पड़ती है. यहां की गलियों में एक ऐसी मार्केट भी है जहां पर काफी अच्छी मोजरी मिलती है.  इस जगह को दुर्गा मार्केट (शॉपिंग स्ट्रीट) के नाम से भी जानते हैं. 

यह भी पढ़ें- ये हैं दिल्ली-नोएडा की सबसे सस्ती जींस की मार्केट, 300 रु में मिल जाएंगे ब्रांडेड जैसे कॉम्बो ट्राउजर

सुनहरी मार्केट (Sunehri Market)

नोएडा का सुनहरी मार्केट सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास है और यहां आप कम बजट में अच्छी शॉपिंग कर सकते हैं. बता दें कि यहां पर आपको छोटी-छोटी गलियों में लोग दुकान लगाए बैठे हुए मिल जाएंगे, जहां आपको अच्छी और बेहतरीन डिजाइन की मोजरी मिलेगी. इसके अलावा आप अपने बजट और चॉइस के हिसाब से 200 से 300 की रेंज में अच्छी मोजरी खरीद सकती हैं. साथ ही यहां आपको फैशन से जुड़ी और भी चीजें मिल जाएंगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement