लाइफस्टाइल
Facial Yoga Exercises चेहरे पर फैट होना बहुत ही आम है, इसे कम करने के लिए आप ये आसान एक्सरसाइज अपना सकते हैं. इससे चेहरा शेप में आ जाएगा...
डीएनए हिंदी: आजकल ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं. इसमें पेट, कमर, पैर, थाई, हाथों के आसपास वजन बढ़ना आम है. लेकिन, कई लोगों के चेहर पर भी फैट जमने लगता है. जिसे फेशियल फैट (Facial Fat) कहा जाता है. फेस पर जमा चर्बी गलाना आसान नहीं है, इसके लिए लोगों को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ती है. फेस की चर्बी कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं. लेकिन, इन उपायों को करने से (Face Yoga To Reduce Cheek And Neck Fat) उतना फर्क नहीं नजर आता है. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी गाल और गर्दन पर जमा जिद्दी चर्बी को आसानी से गला पाएंगे. इसके लिए आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी (Yoga For Slim Face And Neck) पड़ेगी. आइए जानते हैं, इन आसान योगासन के बारे में...
WOW बोलकर रिलीज करें मसल टेंशन
बता दें कि फेस योगा करने से पहले अगर आप फेस का वार्म कर लेंगी, तो यह बेहतर होगा और यह ठीक वैसा ही है जैसे आप कोई एक्सरसाइज करने से पहले शरीर की स्ट्रेचिंग करते हैं. इसके अलावा चेहरे के योगा को जंपस्टार्ट करने के लिए आप WOW पोज अपना सकती हैं. इससे चेहरे को काफ़ी फायदा मिलता है और मसल टेंशन रिलीज होती है, जिससे फेस पतला नजर आने लगता है. आइए जानते हैं, इस योगासन को करने का तरीका...
इस मिनरल की कमी से ब्लड प्रेशर होता है, आर्टरीज सिकुड़ने से मिनटों में आ सकता है हार्ट अटैक
क्या है सही तरीका
-इसके लिए पूरा मुंह खोलकर जोर-जोर से WOW बोलें और ध्यान रखें कि आपको चेहरे के सभी मसल्स पर जोर देना है.
-इसके लिए आपको मुंह जितना हो सके उतना खोलना है.
-इसे प्रक्रिया को 10 बार रिपीट करें और 30 से 60 सेकंड रेस्ट करके फिर दो सेट करें.
क्या हैं इसके फायदे
दरअसल WOW बोलने से चेहरे की टेंशन रिलीज होती है और फेस मसल्स का स्ट्रेस कम होता है. इतना ही नहीं, इससे आपका मूड बेहतर होता है. इसे तीन आसान स्टेप्स में किया जा सकता है. यह एक्सरसाइज सभी मिड लेवल फेस मसल्स को एक्टिवेट करता है.
डबल चिन और गालों की चर्बी ऐसे करें कम
वार्म अप के बाद गालों और गर्दन के फैट को कम करने की बारी आती है. आप अपने चेहरे की उन मसल्स को टोन कर सकती हैं, जिनके जरिए आप हंसती हैं या गर्दन का मूवमेंट होता है. इसके एक्सरसाइज के लिए आपको ज्यादा काम अपनी जीभ से करना है.
दही-प्याज का रायता स्वाद में बेस्ट लेकिन सेहत के लिए है खतरनाक, आयुर्वेद में माना गया है जहर समान
क्या है तरीका
इसके लिए सबसे पहले कंधे को सीधे कर बैठ जाएं और फिर अपनी गर्दन को पीछे की ओर ले जाएं. इसे आपको 90 डिग्री के एंगल में ही रखना है. इसके बाद अपनी जुबान बाहर निकालें और उसे 5 सेकंड सीधे ही रखें. ऐसे में 5 सेकंड बाद इसे राइट साइड में शिफ्ट करना है और फिर 5 सेकंड होल्ड करना है. फिर लेफ्ट साइड में शिफ्ट करना है और 5 सेकंड होल्ड करना है और फिर धीरे से सिर को वापस अपनी जगह पर लाना है और फिर रिलैक्स करना है.
इसके अलावा आप चाहें तो 1 - 1 मिनट के अंतराल से इस एक्सरसाइज के दो सेट्स और कर सकती हैं. रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से आप देखेंगी कि आपके चेहरे का फैट काफी हद तक कम हो रहा है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.