लाइफस्टाइल
जांघों की चर्बी कम करना है तो अपने एक्सरसाइस रूटीन में 'उठक-बैठक' जरूर शामिल करें, इससे जांघों के साथ-साथ पेट की जमा चर्बी भी पिघलने लगेगी...
डीएनए हिंदी: बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी की वजह से लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं. वहीं, डेस्क जॉब और शारीरिक कामकाज में कमी की वजह से हाथ पैर का उपयोग भी कम हो रहा है. इससे जांघों में भी फैट जमा हो जाता है, जो दिखने में बहुत ही खराब लगता है. इसके अलावा, जांघों में जमा फैट सेहत को भी नुकसान पहुंचाता है. इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना एक्सरसाइज करें और लाइफस्टाइल और खानपान पर खास ध्यान दें. आज हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से बैली फैट के साथ पेट और जांघों की चर्बी कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में...
दिन में 10 बार लगाएं उठक-बैठक, पिघल जाएगी जांघों की चर्बी (How To Lose Thigh Fat In A Month)
दरअसल, उठक-बैठक एक तरह की एक्सरसाइज है जिसे हिंदू स्क्वाट्स भी ( Hindu squats) कहते हैं. इससे जांघों की चर्बी घटाई जा सकती है. ये काफी इंटेंस एक्सरसाइज है जिसे करने से जांघों की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है और इनमें जमी चर्बी पिघलने लगती है. इसलिए रोजाना दिनभर में 10 बार उठक-बैठक जरूर लगाएं और धीमे-धीमे इसे बढ़ाते जाएं.
क्या हैं इसके फायदे (Uthak Baithak Exercise Benefits)
वजन घटाने में मददगार
अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो दिनभर में 30 बार उठक-बैठक लगाएं. इसे करने से पेट में जमा चर्बी पर एक प्रकार का प्रेशर क्रिएट होता है, जो तेजी से पूरे शरीर में जमा चर्बी पिघलाने का काम करेगा.
पैरों की हड्डियों होती हैं मजबूत
इस एक्सरसाइज से पैरों की हड्डियों मजबूत होती हैं, क्योंकि जब आप इसे करते हैं तो हड्डियों का व्यापक इस्तेमाल होता है और शरीर के तमाम अंग में इसमें लग जाते हैं. इससे ज्वाइंट्स का कामकाज भी बेहतर होता है.
मांसपेशियों के लिए मददगार
मांसपेशियों की सेहत बनाए रखने में उठत-बैठक लगाना फायदेमंद हो सकता है. ये केवल एक नहीं, सभी मांसपेशियों के लिए मददगार है. इसलिए रोजाना इसे आप अपने एक्सरसाइज रूटीन में शामिल करें. ये आपके शरीर की तमाम गतिविधियों को बेहतर बनाने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मदद करता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.