Advertisement

Jawline Exercises: गालों की बढ़ती चर्बी से चेहरा हो गया है गोल-मटोल? अपनाएं ये 2 एक्सरसाइज़, स्लिम फेस के साथ मिलेगी परफेक्ट जॉ लाइन

Exercise Reduce Facial Fat: चेहरे पर चर्बी चढ़ने की वजह से कई जॉ लाइन गायब हो जाती है और चेहरा गोल-मटोल दिखने लगते हैं. बेहतर जॉ लाइन पाने के लिए ये 2 एक्सरसाइज़ जरूर करें.

Jawline Exercises: गालों की बढ़ती चर्बी से चेहरा हो गया है गोल-मटोल? अपनाएं ये 2 एक्सरसाइज़, स्लिम फेस के साथ मिलेगी परफेक्ट जॉ लाइन

गालों की बढ़ती चर्बी से चेहरा हो गया है गोल-मटोल? अपनाएं ये 2 एक्सरसाइज़

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वजन बढ़ने से कई बार चेहरे पर भी चर्बी बढ़ जाती है. जिसकी वजह से जॉ लाइन कहीं गायब हो जाती है और शक्ल गोल मटोल दिखने लगती है. ऐसे में कई बार लोगों के सामने शर्मिंदगी (Slim Face) महसूस होती है. इसलिए कई लोग चेहरे की इस चर्बी को कम करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं.  लेकिन भी इसका कोई फायदा नहीं होता है और (Perfect Jawline Kaise Banaye) उनके गालों की चर्बी वैसी ही बनी रहती है. 

ऐसे में अगर आप भी इनमें से एक हैं तो आज हम आपको उन 2 ऐसे एक्सरसाइज़ (Best Chubby Face Exercise) के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने गालों की चर्बी (Exercise Reduce Facial Fat) को आसानी से कम कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में. 

पहली है बलून एक्सरसाइज़ 

इस एक्सरसाइज़ को बलून एक्सरसाइज़ यानी गुब्बारे वाली एक्सरसाइज़ कहा जाता है. इसके लिए सबसे पहले अपने मुंह में हवा भर लें और मुंह को गुब्बारे की तरह फुला लें.  इसके बाद 10-12 सेकंड तक हवा को मुंह में ही रखें और इन 10-12 सेकंड के दौरान अपनी आंखें खुली रखें.

यह भी पढ़ें - नसों और शरीर की वसा को मोम की तरह पिघला देगी TLC डाइट, बैड कोलेस्ट्रॉल बिना दवा ही होगा कंट्रोल  

दिन में 4-5 बार इस एक्सरसाइज़ को दोहराएं. इससे गालों की चर्बी काफ़ी हद तक कम होगी और जॉ लाइन नजर आने लगेगी. 

दूसरी एक्सरसाइज़

इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए सबसे पहले अपने सिर को पीछे की ओर ले जाएं और फिर अपने मुंह को पूरी तरह खोलें और फिर कसकर बंद कर लें. इस एक्सरसाइज़ को करने से आपके गर्दन के मसल्स पर प्रेशर पड़ेगा. इसे आप दिनभर में 8-9 बार कर सकते हैं. लगातार इस एक्सरसाइज़ करने से इसके फ़ायदे आपके गालों पर दिखने शुरू हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें - Cholesterol Cure: गंदे कोलेस्ट्राल से जकड़ गई नसें भी होंगी साफ अगर खा लें ये 5 चीजें, ब्लड में जमा फैट तेजी से पिघल जाएगी

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement