लाइफस्टाइल
यूनेस्कों ने देश के कई धरोहरों को हेरिटेज साइट में लिस्टेड कर लिया है,करीब 40 जगहें अब तक हेरिटेज घोषित हो चुकी हैं.
डीएनए हिंदीः देश मे न केवल कई जगहें बेहद खूबसूरत हैं बल्कि इनका इतिहास भी काफी रोचक रहा है, जीवंत सांस्कृतिक विरासत, आकर्षक वास्तुशिल्प रत्नों और दिलचस्प परिदृश्यों के कारण ही इन जगहों को हेरिटेज सिटी का टैग मिला है.
ताजमहल से लेकर सूर्य मंदिर, कुतुब मीनार और अजंता-एलोरा गुफाओं के अलावा देश में कई और सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थल हैं जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची का हिस्सा हैं. जुलाई 2021 में नवीनतम परिवर्धन के बाद भारत में कुल 40 यूनेस्को विरासत स्थल हैं. इनमें से 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित स्थल है.तो चलिए जानें इस लिस्ट में कौन सी जगहें शुमार हैं.
नई दिल्ली-हुमायुं का मकबरा
मुगल सम्राट हुमायूं की कब्र भी हेरिटेज साइट में शुमार है. यह मकबरा 1562 में कब्र को हुमायूं की पहली महारानी बेगा बेगम (जिसे हाजी बेगम के नाम से भी जाना जाता है) में अधिकृत किया गया तथा उनके द्वारा चयनित फारसी वास्तुकार मिरक मिर्जा घियास द्वारा निर्मित किया गया था.जिन्हें अफगानिस्तान के हेरात शहर से विशेष रूप से बुलवाया गया था.
ताजमहल, उत्तर प्रदेश
दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल (Taj Mahal) की खूबसूरती का दीदार करने दुनियाभर से पर्यटक आते हैं. चांदनी रात में तो यहां आने अपना आप में ही खास होता है. 1983 में यूनेस्को ने इस ऐतिहासिक इमारत को हेरिटेज साइट की लिस्ट में जगह दिया था. मुगल बादशाह शाहजहां ने 1632 में इसे बनवाया था.
गोवा- सेंट जेवियर चर्च
ओल्ड गोवा के बासीलीक में स्थित सेंट फ्रांसिस जेवियर चर्च भी हेरिटेज साइट में शुमार है.चर्च में 450 सालों से एक ईसाई संत की डेड बॉडी को सहेज कर रखा गया है. माना जाता है कि इस डेड बॉडी में कई दिव्य शाक्तियां मौजूद हैं और इसमें से आज भी खून निकलता है.
राजस्थान के किले
राजस्थान के पश्चिमी घाट, चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला, अंबर किला, रणथंभौर किला, गागरोन किला और जैसलमेर किले को भी हेरिटेज साइट का दर्जा मिला है.
अजंता की गुफा, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के औरंगाबाद से करीब 105 KM की दूरी पर अजंता की गुफाएं (Ajanta Caves) दुनियाभर में फेमस है. घोड़े की नाल के आकार के एक पहाड़ पर इन गुफाओं को बनाया गया है. यहां कुल 26 गुफाए हैं. बड़ी संख्या में टूरिस्ट हर साल यहां आते हैं. 1983 में इसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिया था.
कोणार्क सूर्य मंदिर, ओडिशा
ओडिशा में मौजूद कोणार्क का सूर्य मंदिर (Konark Surya Mandir) पुरी से 35 किलोमीटर दूरी पर है. सूर्य देव को समर्पित यह मंदिर बेहद विशाल और अनोखा है. यह टूरिस्ट्स को अपनी तरफ आकर्षित करता है. 1984 में वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा मिला था.
महाबलिपुरम मंदिर, तमिलनाडु
महाबलीपुरम मंदिर (Mahabalipuram) काफी दिव्य और अद्भुत मंदिर है. तमिलनाडु के महाबलीपुरम शहर में यह मौजूद है. यहां हर साल बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं. महाबलीपुरम मंदिर को 1984 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया गया था.
एलोरा गुफाएं, महाराष्ट्र
एलोरा की गुफाएं (Ellora Caves) भी औरंगाबाद में ही है. 1983 में दुनिया के धरोहर में इसका नाम शामिल किया गया. इन गुफाओं में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म से संबंधित स्मारकों की विशेषताएं और कलाकृतियां बनाई गई हैं. मुंबई से इन गुफाओं की दूरी करीब 300 किलोमीटर है.
भारत के ये धरोहर भी वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में
तो देर किस बात की गर्मियों की छुट्टियों में कहीं का भी प्लान बनाकर देख आएं इन जगहों की खूबसूरती और जान लें इन जगहों की ऐतिहासिक और पौराणिक बातें, जो इतिहास के पन्नों मे दर्द हैं.