Advertisement

पति-पत्नी की उम्र में कितना होना चाहिए अंतर? जानें क्या कहता है साइंस और कानून

Best Age Gap Between Husband and Wife: सभी को एक सवाल हमेशा परेशान करता है कि, पति-पत्नी की उम्र में कितना अंतर होना चाहिए. चलिए साइंस के नजरिए से इसे जानते हैं.

Latest News
पति-पत्नी की उम्र में कितना होना चाहिए अंतर? जानें क्या कहता है साइंस और कानून

Best Age Gap In Relationship

Add DNA as a Preferred Source

Ideal Relationship Age Gap: शादी के समय एक सवाल जो मन में रहता है वो ये है कि, लड़का और लड़की के उम्र के बीच कितना अंतर होना चाहिए. अगर अपने आसपास देखें तो यह सवाल और मुश्किल हो जाता है. सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर उनसे करीब 4 साल बड़ी हैं. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर करीब 15 साल छोटी हैं. रणबीर कपूर की पत्नी उनसे 10 साल छोटी हैं. ऐसे में सवाल बनता है कि, आखिर पति-पत्नी में आइडियल एज गैप कितना होना चाहिए?

भारतीय समाज में एक बात को साफ है कि, पति की उम्र पत्नी से ज्यादा होनी चाहिए. हालांकि, आजकल युवा पीढ़ी ने लव मैरिज के चलते इन सभी बंधन और परंपराओं को बदल दिया है. चलिए जानते हैं कि, पति-पत्नी के उम्र गैप को लेकर साइंस और भारतीय कानून में क्या बताया गया है.


करवा चौथ पर इन बेहतरीन मेहंदी डिजाइन से रचाए हाथ, बढ़ जाएगी हाथों की खूबसूरती


पति-पत्नी की उम्र का अंतर
क्या कहता है साइंस?

साइंस की बात करें तो इसे शारीरिक संबंध बनाने के संदर्भ में समझते हैं. स्त्री और पुरुष के शरीर में हार्मोनल चेंज अलग अलग उम्र में होते हैं. लड़कियों में यह बदलाव 7 से 13 साल के बीच होने लगता है. वहीं, लड़कों में यह बदलाव 9 से 15 साल की उम्र में होता है. ऐसे में दोनों की उम्र में 2-3 साल का अंतर होना चाहिए. हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि, इस उम्र में शादी कर दी जाए.

शादी की उम्र को लेकर भारतीय कानून

भारत में लड़कियों की शादी के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है और लड़कों के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल है. इस उम्र के बाद लड़का और लड़की अपनी इच्छा से शादी कर सकते हैं. ऐसे में देखा जाए तो शादी के लिए कानूनी तौर पर पति-पत्नी की उम्र में 3 साल के गैप स्वीकार्य है. हालांकि, समाज में लड़के और लड़की की बीच 3 से 5 साल तक का अंतर सामान्य है.

ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement