Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

स्किन की डस्ट और डलनेस को दूर करेगा बेसन, ऐसे तैयार करें Homemade Face Packs

Besan For Skin Care: स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बेसन से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह स्किन के लिए अच्छा होता है.

Latest News
स्किन की डस्ट और डलनेस को दूर करेगा बेसन, ऐसे तैयार करें Homemade Face Packs

Besan Face Pack

Add DNA as a Preferred Source

Skin Care Remedies: गर्मी-पसीने के कारण स्किन पर गंदगी जमा हो जाती है और डलनेस भी आ जाती है. ऐसे में आप स्किन केयर के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इससे आपको फायदे के साथ ही रिएक्शन या नुकसान हो सकते हैं. आप स्किन केयर के लिए बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेसन से बने फेस पैक से स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं. चलिए बेसन के फेस पैक को बनाने और इस्तेमाल के तरीके के बारे में बताते हैं.

स्किन केयर के लिए बेसन का फेस पैक
हल्दी और बेसन फेस पैक

बेसन के साथ ही हल्दी भी स्किन के लिए अच्छी होती है. बेसन से स्किन केयर करने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिला लें. इसे गिला करके गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद चेहरे को साफ करें.


आंखों के लिए खतरनाक हैं ये 5 चीजें, नजरों को कर देती है कमजोर


मुल्तानी मिट्टी और बेसन
स्किन केयर के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. बेसन और मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में मिला लें और इसे चेहरे पर लगाएं. अच्छे से सूख जाने के बाद इसे धो लें.

दही और बेसन फेस पैक

दही भी स्किन के लिए अच्छा होता है. बेसन में करीब 2 चम्मच बेसन में थोड़ा सा दही मिक्स करके इसका पेस्ट बना लें. इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद मुंह को धो लें.

बेसन और टमाटर फेस पैक

टमाटर के रस में बेसन को मिलाकर आप इस फेस पैक को तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में टमाटर का रस मिलाएं. इसे अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement