Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Weight Loss Journey: खाने में बस एक चीज शामिल करके डॉक्टर ने घटाया 30 kg वजन, मिलिए बेंगलुरु की Dr Bhawana Anand से...

मिलिए बेंगलुरु की Dr Bhawana Anand से, जिन्होंने खाने में बस ये एक चीज शामिल कर अपना 30 किलो वजन कम कर लिया है. इसके लिए उन्होंने कोई ट्रेंडिंग डाइट या शॉर्टकट नहीं अपनाया है. आइए जानें उनकी इस Weight Loss Journey के बारे में...

Latest News
Weight Loss Journey: खाने में बस एक चीज शामिल करके डॉक्टर ने घटाया 30 kg वजन, मिलिए बेंगलुरु की Dr Bhawana Anand से...

Weight Loss Journey Of Dr Bhawana Anand

Add DNA as a Preferred Source

आमतौर पर जब भी वजन घटाने (Weight Loss) की बात आती है तो लोग तरह-तरह के डाइट प्लान, महंगे ऐप्स और एक्सोटिक फूड्स की ओर दौड़ पड़ते हैं. लेकिन, बेंगलुरु (Bengaluru) की डॉक्टर, बिज़नेसवुमन भावना आनंद (Dr Bhawana Anand) की कहानी इससे बिल्कुल अलग है. भावना आनंद ने खाने में बस ये एक चीज शामिल कर अपना 30 किलो वजन कम कर लिया है. भावना ने इसके लिए कोई ट्रेंडिंग डाइट (Trending Diet Plans) या शॉर्टकट नहीं अपनाया है. उन्होंने केवल खाने में एक ज़रूरी पोषक तत्व पर ध्यान देकर महज तीन साल में 30 किलो वजन कम कर लिया है. अपनी इस Weight Loss Journey का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.... 

कैसे कम किया 3 साल में 30 किलो वजन?

दिसंबर 2022 में भावना आनंद का वजन करीब 84 किलो था, जिसे जून 2025 तक धीरे-धीरे घटा कर 56.6 किलो कर लिया है. वजन कम करने का उनका तरीका बेहद सरल है. भावना आनंद का वजन घटाने का ये सिंपल फार्मूला है- हर दिन थोड़ी मेहनत, सही खाना और नियमित रूप से एक्टिव रहना. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इन तीन आदतों ने मेरी ज़िंदगी बदल दी. 

भावना ने क्रैश डाइट या डिटॉक्स की जगह वजन घटाने को एक लाइफस्टाइल चेंज की तरह अपनाया. भावना आनंद का मानना है कि वजन घटाने से ज्यादा मुश्किल उसे बनाए रखना होता है. इसलिए उनका ध्यान अब लंबे समय तक चलने वाली हेल्दी आदतें बनाने पर है. 

खाने में प्रोटीन साबित हुआ गेम चेंजर

भावना की इस जर्नी में हर खाने में प्रोटीन शामिल करना गेम चेंजर साबित हुआ, भावना का कहना है कि “प्रोटीन मांसपेशियों की रिकवरी, बढ़त और संतुलित भोजन के लिए बहुत ज़रूरी है.”  इसे शामिल करने से उन्हें लंबे समय तक भूख नहीं लगती थी, जिससे बार-बार कुछ खाने या ज़्यादा खाने की इच्छा कम हो गई. इसके लिए उन्होंने कोई ट्रेंडिंग डाइट या शॉर्टकट नहीं अपनाया. 

यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के बाद ऐसा था Alia Bhatt का फैट टू फिट ट्रांसफॉर्मेशन, फिटनेस ट्रेनर ने खुद की तारीफ

क्यों इतना असरदार है प्रोटीन? 

Healthline की एक रिपोर्ट की मानें तो वजन कम करने या फिट रहने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है. यह कार्बोहाइड्रेट और वसा के साथ शरीर के तीन मुख्य मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक होता है, जो शरीर के लिए इस तरह से मदद करता है

  • ऊतकों का निर्माण और मरम्मत करना
  • मांसपेशियों की ताकत बढ़ाना
  • स्वस्थ अंगों को बनाए रखना
  • फैट कम करते हुए मांसपेशियों को बचाना

साथ ही प्रोटीन भूख को नियंत्रित करता है. दरअसल यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे बिना भूखे महसूस किए हम कम कैलोरी लेते हैं. 

कितना प्रोटीन खाना चाहिए? 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक वयस्क महिलाओं को रोजाना कम से कम 46 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए और पुरुषों को कम से कम 56 ग्राम. हालांकि वजन और जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, उनके लिए इसकी अलग मात्रा हो सकती है.  जैसे भवाना, उन्हें अपनी फिटनेस लक्ष्य के अनुसार अधिक प्रोटीन की जरूरत भी हो सकती है.  

हेल्दी प्रोटीन सोर्स

इसके लिए आप डाइट में अंडे, दालें और फलियां, चिकन, मछली, और कम वसा वाला मांस, ग्रीक योगर्ट और पनीर, मेवे और बीज, प्रोटीन शेक या सप्लीमेंट (जब जरूरी हो), आदि शामिल कर सकते हैं. भावना अपनी फिटनेस रूटीन और डाइट की बातें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, ताकि दूसरों को भी प्रेरणा मिले. इस दौर में जहां लोग जल्दी नतीजे चाहने वाले उपाय ढूंढ़ते हैं, भवाना ने धीरे-धीरे, सोच-समझकर और विज्ञान पर आधारित बदलावों का रास्ता चुना.. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement