Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Moong Dal Water: फैटी लिवर से बैड कोलेस्ट्रॉल तक, इन बीमारियों में रामबाण है मूंग दाल का पानी

Moong Dal Water Benefits: मूंग दाल के साथ मूंग दाल का पानी भी कई बीमारियों में रामबाण साबित होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये पानी, कब करें इसका सेवन...

Latest News
Moong Dal Water: फैटी लिवर से बैड कोलेस्ट्रॉल तक, इन बीमारियों में रामबाण है मूंग दाल का पानी

Moong Dal Water Benefits 

Add DNA as a Preferred Source

Moong Dal Water Benefits- मूंग दाल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है, आपको बता दें कि मूंग दाल का पानी भी कई बीमारियों में रामबाण साबित होता है. इसके सेवन से फैटी लिवर से बैड कोलेस्ट्रॉल तक की समस्या दूर हो सकती है. आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली के चलते फैटी लिवर (Fatty Liver) और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में आप मूंग के दाल का पानी पीकर इन बीमारियों को दूर रख सकते है, तो आइए जानते हैं क्या है मूंग दाल पानी पीने के फायदे और कैसे घर पर बनाएं मूंग (Moong Dal Ka Pani) दाल का पानी... 

क्या हैं फैटी लिवर में मूंग दाल का पानी पीने के फायदे?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक मूंग दाल का पानी लिवर सेल्स में जमा गंदगी को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इससे लिवर की कार्यक्षमता सुधरती है. इसके अलावा मूंग दाल का पानी बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने और धमनियों को साफ रखने में मदद कर सकता है. इससे हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है. ऐसे में अगर आप फैटी लिवर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Blood Pressure: बीपी कर रहे हैं चेक तो इस तरह रखें हाथ, सही आएगी रीडिंग

क्या हैं इसके अन्य फायदे

- वजन कम करने में मूंग दाल का पानी फायदेमंद हो सकता है. बता दें कि इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे अनहेल्दी क्रेविंग कम होती है और आप खाते खाते हैं.

- मूंग दाल का पानी इम्यून सेल्स को बढ़ावा देता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकता है, मजबूत इम्यूनिटी बीमारियों से लड़ने और स्वस्थ रहने में मदद करती है.

कैसे बनाएं और कब पीना है फायदेमंद? 

मूंग दाल को धोकर रात भर भिगोकर रखें फिर सुबह भीगी हुई दाल और 2-3 कप पानी को एक बर्तन में डालकर उबाल लें. इसके बाद इसमें थोड़ी सी हल्दी और चुटकी भर नमक भी मिलाएं, दाल जब अच्छी तरह गल जाए और पानी में उसके पोषक तत्व समा जाए तो आंच बंद कर दें. 

फिर दाल को छानकर पानी को अलग कर लें. दिन में किसी भी समय खासकर भोजन के बीच में इसे पी सकते हैं, इससे पेट भरा रहता है और अनहेल्दी स्नैक्स से बच सकें. 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement