लाइफस्टाइल
Green Olive Benefits: ग्रीन ऑलिव एक ऐसी चीज है, जिसके सेवन से कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं और हड्डियों में मजबूती आती है. आइए जानते हैं इसके अन्य फायदे...
डीएनए हिंदीः शरीर की सेहत को बनाए रखने के लिए पोषक तत्वों और विटामिंस की जरूरत होती है. क्योंकि शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होने (Green Olive Benefits) पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए लोग अपनी डाइट में तरह-तरह के फल, सब्जियों और अन्य हेल्दी फूड्स शामिल करते हैं. इन्हीं में से एक हेल्दी फूड है ऑलिव. कई लोग अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए खाना बनाने में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हैं. ऑलिव दो तरह का होता है पहला हरा दूसरा काला (Green Olive vs Black Olive).
हरा यानी ग्रीन ऑलिव में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो कई तरह की गंभीर बीमारियों में फायदेमंद होता है, तो आइए जानते हैं ग्रीन ऑलिव के क्या फायदे हैं...
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
ग्रीन ऑलिव हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है, इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं और यह हार्ट के सूजन को कम हृदय रोग के जोखिम को कम करता है.
Homemade Face Wash के इस्तेमाल से वापस पाएं खोई हुई रंगत, जानें केमिकल फ्री फेस वॉश बनाने का तरीका
पाचनतंत्र मजबूत बनाए
ग्रीन ऑलिव खाने से पाचन में सुधार होता है, क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक क्षमता पाई जाती है, जो पाचन को ठीक करने में मदद करती है. ऐसे में इसका सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है. इतना ही नहीं ऑलिव के सेवन से ब्लोटिंग, अपच, गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है.
वजन कंट्रोल करे
ग्रीन ऑलिव खाने से वजन कंट्रोल में रहता है. इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मोटापे को कम कर सकते हैं. इतना ही नहीं, इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है.
हड्डियों को मजबूत बनाए
ऑलिव खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और इसमें मौजूद पॉलीफेनोल्स बुजुर्गों में हड्डियों के नुकसान को रोकने में मददगार होते हैं. इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है.
दिमाग को बनाता है तेज
ग्रीन ऑलिव में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद मेमोरी को संरक्षित करने और फोकस को बेहतर बनाने में बेहद मददगार होता है. इसके अलावा ग्रीन ऑलिव का सेवन से मेमोरी लॉस की समस्या को कम होती है और यह मेमोरी को बढ़ाने में भी मदद करता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.