Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Clove Milk Benefits: सर्दियों में पिएं लौंग वाला दूध, कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर, मिलेंगे और भी कई फायदे

Benefits Of Drinking Clove Milk: लौंग का दूध पीने से कई फायदे मिलते हैं. यह पाचन से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए अच्छा होता है.

Latest News
Clove Milk Benefits: सर्दियों में पिएं लौंग वाला दूध, कंट्रोल में रहेगा ब्लड प्रेशर, मिलेंगे और भी कई फायदे

Benefits Of Drinking Clove Milk

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दूध पीना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है. दूध में कई चीजों को मिलाकर पीने से इसका फायदा (Milk Benefits) और भी ज्यादा जाता है. अक्सर हल्दी और दूध पीने की सलाह दी जाती है. यह बहुत ही लाभकारी होता है. हल्दी वाले दूध की तरह ही लौंग का दूध पीने (Clove Milk) से भी कई फायदे मिलते हैं. लौंग प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, पोटैशियम समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है. दूध में विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम आदि गुण होते हैं. दूध में लौंग मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे (Clove Milk Benefits) मिलते हैं. आइये लौंग वाला दूध पीने (Cloves with Milk) से मिलने वाले इन फायदों के बारे में जानते हैं.

ऐसे करें लौंग वाले दूध का सेवन (Clove Milk Recipe)
लौंग का दूध पीना सेहत के लिए अच्छा होता है. इसे रात को सोने से पहले पीना ज्यादा लाभकारी होता है. लौंग वाला दूध बनाने के लिए एक गिलास दूध को गर्म करें और इस गर्म दूध में लौंग का पाउडर मिलाएं. दूध को मीठा करने के लिए इसमें गुड मिलाएं. आप साबुत लौंग को पीसकर इसका पाउडर तैयार कर सकते हैं.

लौंग वाला दूध पीने के फायदे (Benefits Of Drinking Clove Milk)
एनर्जी के लिए

दूध पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है. दूध में कैल्‍श‍ियम, सोड‍ियम और पोटैश‍ियम होता है. दूध में लौंग मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद होता है. इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है.

सर्दियों में नेचुरल ग्लो के लिए लगाएं हल्दी से बने ये 3 फेस पैक, स्किन पर आएगा गजब का निखार

पाचन के लिए
दूध और लौंग का सेवन एक साथ करने से पाचन सही रहता है. पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए यह बहुत ही लाभकारी है. इससे पेट साफ होता है और कब्ज से भी राहत मिलती है.

ब्लड प्रेशर के लिए
लौंग में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के गुण होते हैं. ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिए दूध में लौंग मिलाकर पीना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है.

दांतों के लिए
दांत के दर्द में और मुंह से आने वाली बदबू के लिए भी लौंग फायदेमंद होती है. लौंग वाला दूध दांतों के लिए लाभकारी होता है. दूध से कैल्शियम मिलता है जो दांतों को मजबूत बनाता है. लौंग से मुंह की स्मेल कम होती है. 

गले के लिए
सर्दियों के मौसम में गले में खराश की परेशानी होती है. ऐसे में लौंग का सेवन फायदेमंद होता है. लौंग वाला दूध पीने से भी गले में आराम मिलता है. इसे दूध में मिलाने के बाद हल्के गुनगुने दूध का सेवन करें इससे गले की सिकाई भी होगी.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement