Advertisement

Benefits Of Arbi Leaves: अरबी के पत्ते ब्लड प्रेशर समेत इन 5 बीमारियों की हैं दवा, खाने का जान लें सही तरीका

Arbi Ke Patte Ke Fayde: अरबी की सब्जी के साथ ही इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. आइये इनसे मिलने वाले फायदे के बारे में बताते हैं.

Latest News
Benefits Of Arbi Leaves: अरबी के पत्ते ब्लड प्रेशर समेत इन 5 बीमारियों की हैं दवा, खाने का जान लें सही तरीका

Arbi Ke Patte Ke Fayde

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कई सब्जियां ऐसी होती है जिन्हें खाने के साथ ही उनके पत्तों को भी खा सकते हैं. ऐसे ही अरबी भी है. अरबी की सब्जी पोषक तत्वों (Arbi) से भरपूर होती है. इतना ही नहीं इसके साथ ही अरबी के पत्ते (Arbi Leaves) भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं. इन पत्तों में विटामिन्स, कैल्शियम समेत कई गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर से लेकर दर्द से राहत तक के लिए अच्छे होते हैं. अरबी के पत्तों के फायदे (Benefits of Arbi Leaves) जानने के बाद आप इसकी सब्जी के साथ ही पत्तों को भी खाना शुरू कर देंगे. आइये अरबी के पत्तों से मिलने वाले फायदे (Arbi Ke Patte Ke Fayde) के बारे में बताते हैं.

अरबी के पत्तों से इन बीमारियों में मिलती है राहत (Health Benefits Of Arbi Leaves)
पेट की चर्बी कम करने के लिए

अरबी के पत्तों में लो फैट और हाई प्रोटीन होता है. इनका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है. यह पेट पर जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने का काम करते हैं. इन पत्तों को खाने से फिटनेस का भी ध्यान रख सकते हैं.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल
अरबी के पत्तों से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सही मात्रा में होते हैं जो नसों की दीवारों को कंट्रोल में रखने वाले हॉर्मोन के लिए फायदेमंद है. इसे डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और तनाव भी दूर होता है.

 

यह भी पढ़ें - एक्स्ट्रा फैट बर्न करके तेजी से वजन कम करेंगे ये 5 डाइट टिप्स, आसानी से दूर होगा मोटापा

इम्यूनिटी के लिए
यह इम्यूनिटी के लिए भी अच्छे होते हैं. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इम्यून सिस्टम भी अच्छा होता है. इससे बहुत ही ज्यादा फायदे मिलते हैं.

आंखों के लिए
आंखों की समस्याओं जैसे मोतियाबिंद, मायोपिया और अंधापन को दूर करने के लिए भी अरबी के पत्ते फायदेमंद होते हैं. इसमें विटामिन ए समेत कई ऐसे तत्व होते हैं जो आंखों की रोशनी सुधारने के लिए अच्छे होते हैं.

यह भी पढ़ें -  डायबिटीज समेत इन 8 रोगों का रामबाण इलाज है धनिया का पानी, रोज खाली पेट पिएं

दर्द से राहत
अगर जोड़ों के दर्द की समस्या है तो भी अरबी के पत्ते खाने से लाभ मिलता है. यह पुराने से पुराने दर्द को दूर करने में कारगर साबित होते हैं.

कच्चा खाने की न करें भूल
अरबी के पत्ते से होने वाले लाभ का फायदा उठाने के लिए इन्हें पकाकर और उबाल कर खाना चाहिए. कच्चे पत्ते खाने से सेहत को नुकासन हो सकता है. कई बार कच्चे पत्ते खाने से एलर्जी हो जाती है. आपको इन पत्तों से एलर्जी है तो भी इनका सेवन नहीं करना चाहिए.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement