Advertisement

Hair Fall Remedies: झड़ते बालों से हैं परेशान तो आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स, सभी पोषक तत्वों से हैं भरपूर

आज के समय में गंजा होना बहुत ही खराब बीमारी है, अब समय से पहले बाल झड़ जाते है, आइए जानते है कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो आपकी मदद कर सकते हैं.

Hair Fall Remedies: झड़ते बालों से हैं परेशान तो आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें ये फूड्स, सभी पोषक तत्वों से हैं भरपूर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान ने हमारी जीवनशैली को पूरी तरह से बिगाड़ के रख दिया है. जिसका असर हमारे स्वास्थ के साथ बालों पर भी पड़ता है. सिर पर घने बालों से आपकी पर्सनैलिटी भी बदल जाती है. वहीं आपके बालों के झड़ने की कई वजह हो सकती है. इनमें खानपान से लेकर प्रदूषण अहम समस्याओं में से एक है. इसी के साथ आपका ये जानना और भी ज्यादा जरूरी है कि बालों को पोषण के लिए विटामिंस और मिनरल्स की जरूरत पड़ती है तो इनमें से ही एक हैं जिंक इसकी वजह से ही आपके बाल झड़ने लगते हैं.

क्यों झड़ते हैं बाल 

एक रिसर्च के दौरान पता चला की विटामिन(Vitamin D) ही नहीं बल्कि जिंक की कमी से भी बाल झड़ने लगते हैं, अगर आपके शरीर में भी जिंक की कमी होती है तो आप भी अपने बालों को झड़ने से नहीं रोक पाएंगे. एक रिपोर्ट के हिसाब से पुरुष को 11 मिलीग्राम जिंक को खाना चाहिए और वही महिलाओं को 8 मिलीग्राम जिंक को रोज खाना चाहिए.

इसको खाने से आपको जिंक की भरपूर मात्रा मिलेगी

मशरुम

अगर आपके बाल जिंक की वजह से झड़ रहे हैं तो आप मशरुम खा सकते हैं. इसमें जिंक की पर्याप्त मात्रा होती है. साथ ही मशरुम में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन के साथ-साथ जिंक को पूरा करने में आपकी मदद करता है.

मूंगफली

अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान है तो आज से ही मूंगफली का सेवन करना शुरू कर दे, क्योंकि इसमें आयरन(Iron), पोटैशियम(Potassium), फोलिक एसिड(Folic acid), विटामिन ई(Vitamin C), मैग्नीशियम(Magnesium) यह सब तो रहता ही हैं. इसी के साथ इसमें जिंक भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं. तभी मूंगफली को बालों के लिए अच्छा बताया गया है. 

फलीदार सब्जी

अगर आपको जिंक ज्यादा मात्रा में लेना ही है तो आप आज से ही अपनी डाइट में फलीदार सब्जियों को शामिल करे आपको जिंक की भरपूर मात्रा मिलेगी.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement