लाइफस्टाइल
Kaitha Fruit Health Benefits: अगर आप डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से जूझ रहे हैं तो आपको इस खास फल का सेवन जरूर करना चाहिए. यहां जानिए इसके बारे में...
डीएनए हिंदी: कैथा फल को आयुर्वेद में कई समस्याओं का इलाज माना गया है. इतना ही नहीं, इस फल को विटामिन सी यानी कि एस्कोर्बिक एसिड का एक बड़ा सोर्स माना जाता है और इसमें फाइबर, आयरन और जिंक समेत कई ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो कि कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं. बाजार में बेहद सस्ते में मिलने वाला ये फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. कई लोग इसका सेवन चटनी के रूप में करते हैं, क्योंकि इस फल में थोड़ा खट्टापन होता है, इस वजह से इसकी चटनी खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है. बता दें कि यह फल डायबिटीज कोलेस्ट्रॉल समेत कई तरह की गंभीर बीमारियों में फायदेमंद है. आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में..
डायबिटीज में है मददगार (Kaitha for diabetes )
कैथा में रफेज की अच्छी मात्रा होती है और इसलिए ये एक लैक्सटिव की तरह भी है यानी कि ये शुगर सोख कर डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है. इतना ही नहीं ये इंसुलिन सेल्स को भी बढ़ावा देता है ताकि वो तेजी से काम करें और शुगर मेटाबोलिज्म को आसान बनाने में मदद करे.
यह भी पढ़ें: Honey Side Effects: अमृत कहते हैं शहद को पर इन लोगों के लिए है मुसीबत की खान…
हाई कोलेस्ट्रॉल में है फायदेमंद (Kaitha for high cholesterol)
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए कैथा फल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, बता दें कि इस फल का रफेज और फाइबर नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल सोख लेता है और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है. इतना ही नहीं, इसमें मौजूद विटामिन सी ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करता है और खून की रफ्तार को बेहतर बनाता है. ऐसे में ये हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हो जाता है.
इंफेक्शन और सूजन में मददगार है (Antimicrobia and Anti-inflammatory)
कैथा एंटीबैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण से भरपूर होता है और इसे आप इंफेक्शन और सूजन जैसी समस्याओं में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा सर्दी-जुकाम और सिर दर्द में इसका तेल बनाकर लगाया जाता है. फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन में भी आपका इस्तेमाल कर सकते हैं.
बवासीर की समस्या में है कारगर (Kaitha for Piles)
दरअसल, कैथा का फाइबर और रफेज मेटाबोलिक रेट बढ़ाने के साथ बॉवेल मूवमेंट को सही करता है और इसके अलावा ये मूत्र मार्ग के सूजन में भी कमी लाता है और बवासीर से बचाव में मदद करता है. इन तमाम फायदों को देखते हुए आपको कैथा का सेवन करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Tips to Reduce Cholesterol: ये 4 चटपटी चटनियां तेजी से कम करेंगी हाई कोलेस्ट्रॉल
अनिद्रा से छुटकारा
कैथा जड़ के चूर्ण का उपयोग अनिद्रा से छुटकारा पाने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए किया जाता है. इसके लिए जड़ के चूर्ण को पानी में मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें और अच्छी नींद लेने के लिए इस घोल को अपने सिर के कनपटी और माथे पर लगाएं इससे अनिद्रा से छुटकारा मिलेगा.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.