Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

प्लेटलेट्स और हीमोग्लोबीन बनाने की मशीन हैं ये 3 हरी पत्तियां, रोज जूस पीने से दूर होगी थकान और कमजोरी

How to Increase Hemoglobin: आज हम आपको तीन हरी पत्तियों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाने या उनका पानी पीने से हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है. ये पत्तियां शरीर में खून की कमी को दूर करती हैं. आइए जानते हैं कि ये पत्तियां क्या हैं और इनका इस्तेमाल कैसे करें.

Latest News
प्लेटलेट्स और हीमोग्लोबीन बनाने की मशीन हैं ये 3 हरी पत्तियां, रोज जूस पीने से दूर होगी थकान और कमजोरी

प्लेटलेट्स और हीमोग्लोबीन बनाने की मशीन हैं ये 3 हरी पत्तियों का जूस

Add DNA as a Preferred Source

How to Increase Platelet Count : एक भोजन तभी संतुलित माना जाता है जब उसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व शामिल हों. अगर शरीर को पर्याप्त पोषण न मिले, तो विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसी ही एक समस्या है शरीर में खून की कमी. 
 
शरीर में खून की कमी यानी हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर व्यक्ति को चक्कर आना, शरीर में कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ, मांसपेशियों में कमजोरी और बार-बार सिरदर्द जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अगर आप जल्दी हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाना चाहते हैं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि क्या करना चाहिए. 
 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, तीन ऐसे पौधे हैं जिनकी पत्तियां आसानी से उपलब्ध हैं और हीमोग्लोबिन के स्तर को तेज़ी से बढ़ाने में मदद कर सकती हैं. जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है, उन्हें इन पत्तियों का सेवन करना चाहिए. हीमोग्लोबिन लेवल और प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए आपको तुलसी के पत्ते, पपीते के पत्ते और गिलोय की ज़रूरत होगी. ये तीनों चीज़ें आसानी से मिल जाती हैं.  

कैसे बनाएं इसका जूस या काढ़ा

पानी में तुलसी, पपीते और गिलोय के कुछ पत्ते डालकर अच्छी तरह उबालें. जब पानी का रंग बदल जाए, तो उसमें सेना डालकर छान लें. ठंडा होने पर तैयार पानी पी लें. इन पत्तों को उबालकर बनाया गया पानी पीने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ सकता है. आप चाहे तो इसे कच्चा भी पीस कर पीस सकते हैं.

थकान-कमजोरी और बालों के झड़ना रुकेगा

थकान-कमजोरी, नींद न आना, चिड़चिड़ापन, उदासी और बालों का झड़ना हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत है. अगर आप इस जूस को कुछ दिन रोज पी लें तो आपकी ये सारी समस्याएं कंट्रोल हो जाएंगी.

जानिए इन तीनों पत्ते के औषधिय गुण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, पपीते के पत्तों में स्वस्थ एंजाइम होते हैं जो प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाते हैं और हीमोग्लोबिन संश्लेषण में सहायक होते हैं.

तुलसी के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट तत्वों का भंडार हैं. ये रक्त निर्माण में सुधार और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. तुलसी के पत्ते समग्र स्वास्थ्य में सुधार करते हैं. 

आयुर्वेद में गिलोय के पत्ते को अमृत माना गया है, यह रक्त को शुद्ध करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है. गिलोय प्राकृतिक रूप से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में भी मदद करता है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement