Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

यूरिक एसिड की समस्या को जड़ से खत्म करेंगे ये घरेलू नुस्खे, दर्द और सूजन से मिलेगी राहत

Reduce Uric Acid Naturally: यूरिक एसिड की वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है. इस समस्या को दूर करने और यूरिक एसिड को कम करने के लिए इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं.

Latest News
यूरिक एसिड की समस्या को जड़ से खत्म करेंगे ये घरेलू नुस्खे, दर्द और सूजन से मिलेगी राहत

High uric acid

Add DNA as a Preferred Source

Uric Acid Reduce Remedy: हाई यूरिक एसिड के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हाई यूरिक एसिड की वजह से जोड़ों में दर्द, सूजन, किडनी की समस्याएं हो सकती है. यह क्रिस्टल के रूप में जोड़ों के बीच जमा हो जाता है. इसे शरीर से बाहर निकालने के लिए लोग दवा का सहारा लेते हैं. आप चाहे तो घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी इसे कम कर सकते हैं. आइये आपको यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने के घरेलू नुस्खों के बारे में बताते हैं.

यूरिक एसिड कम करने के लिए घरेलू उपाय

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण आंवला, हरड़ और बहेड़ा से बना होता है. यह सेहत के लिए अच्छा होता है. इसका सेवन करने से बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं. आप रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पीते हैं तो आपको फायदा मिलेगा.

आंवला जूस

आंवले में विटामिन सी और एंटी इंफ्लमेटरी गुण होते हैं जो यूरिक एसिड को कम करने का काम करते हैं. आप आंवले का जूस पी सकते हैं. यह जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करेगा.

सुबह-सुबह नींद के नशे में रहते हैं आप, तो उठने के लिए अपनाएं ये टिप्स, भाग जाएगा आलस

हल्दी का इस्तेमाल

आप हल्दी का सेवन कर यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं. एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं. इससे जोड़ों के दर्द को करने में मदद मिलेगी.

खट्टे फलों का सेवन

खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, अंगूर और मौसंबी विटामिन सी से भरपूर होते हैं. यह यूरिक एसिड के क्रिस्टल को घोल देते हैं. इससे आप आसानी से यूरिक एसिड को कम कर सकते हैं. आप इन फलों को खा सकते हैं और इनके जूस का सेवन कर सकते हैं.

गिलोय

गिलोय का काढ़ा बनाकर आप पी सकते हैं. यह यूरिक एसिड कम करने के साथ ही सेहत के लिए भी अच्छा होता है. आप गिलोय की गोली का सेवन भी कर सकते हैं.

यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement