Advertisement

KL Rahul के बाद विवाह के बंधन में बंधे अक्षर पटेल, मेहा पटेल संग रचाई शादी, देखें वायरल तस्वीरें

Axar Patel Wedding: भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल मेहा पटेल के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं, यहां देखिए वायरल तस्वीरें 

KL Rahul के बाद विवाह के बंधन में बंधे अक्षर पटेल, मेहा पटेल संग रचाई शादी, देखें वायरल तस्वीरें

अक्षर पटेल ने मेहा पटेल संग रचाई शादी, देखें वायरल तस्वीरें

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: के एल राहुल (KL Rahul) के बाद अब टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel)भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं. बता दें कि 25 जनवरी को अक्षर पटेल की मेहंदी सेरेमनी का कार्यक्रम रखा गया था जिसके बाद 26 जनवरी, गुरुवार को भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल वडोदरा में मेहा पटेल (Meha Patel) के साथ शादी के बंधन में बंध गए. हालांकि, अक्षर पटेल ने अपनी शादी का कोई फोटो या वीडियो अभी तक शेयर नहीं किया है, लेकिन इंस्टाग्राम, ट्विटर पर कई फैन अकाउंट्स ने उनके इस यादगार दिन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं (Axar Patel Meha Patel Wedding Ceremony). उनकी शादी की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 


अक्षर पटेल की शादी में उनके साथी क्रिकेटर जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) भी पहुंचे थे. अपने साथी के साथ वे तस्वीरों में भी नजर आ रहे है और साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी तस्वीर साझा की है. जयदेव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा "Welcome To The Club".

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jaydev Unadkat (@jd_unadkat)

 


अक्षर पटेल और मेहा पटेल ने पिछले साल ही 20 जनवरी को सगाई की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके है. अक्षर पटेल और मेहा पटेल ने संगीत सेरेमनी ने खूबसूरत डांस परफॉरमेंस भी दिया. 

 

अक्षर पूरे बैंड-बाजे के साथ अपनी होने वाली हमसफ़र मेहा पटेल से शादी करने पहुंचे. बारात के दौरान अक्षर पटेल के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. 

 

बता दें अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रिशियनिस्ट हैं. मेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अक्षर के साथ अपने कई खास लम्हे फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं.


रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्षर लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. अपनी गेंदबाजी के लिए चर्चा में रहने वाले अक्षर ने इस दौरान बल्लेबाजी से भी लोगों को काफी प्रभावित किया. शादी के बाद अक्षर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement