Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इन 5 जगहों का न करें रुख, कोविड, वेदर चेंज से लेकर राजनीतिक विवाद बन सकते हैं समस्या

Travel Destinations to Avoid in 2025: आप 2025 के समर वेकेशन में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा सोच-समझकर ही अपनी ट्रैवल प्लेस सेलेक्ट करें. इस समय भारत और विदेश की कई जगहों पर घूमने जाना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है.

Latest News
बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो इन 5 जगहों का न करें रुख, कोविड, वेदर चेंज से लेकर राजनीतिक विवाद बन सकते हैं समस्या

Travel Destinations to Avoid

Add DNA as a Preferred Source

5 Travel Destinations to Avoid: इस समर सीजन अगर आप बिना सोचे-समझे अपनी ट्रैवल डेस्टिनेशन चुनते हैं तो आपके लिए यह परेशानी का कारण बन सकती है. आप इस समय कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो देश-विदेश की इन 5 जगहों पर जाने से बचना चाहिए. इन जगहों पर जाने से आपको समस्याएं हो सकती है. वेदर चेंज से लेकर कोविड तक आपको परेशान कर सकता है. आइये इन जगहों के बारे में बताते हैं.

कैंसल कर दें सिंगापुर और हांगकांग का प्लान

अगर आप विदेश घूमने जाने का प्लान बना चुके हैं और सिंगापुर और हांगकांग जा रहे हैं तो आज ही प्लान को कैंसल कर दें. यहां पर कोरोना की री-एंट्री हो चुकी है. सिंगापुर और हांगकांग जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में मामले सामने आ रहे हैं आपको इन दो जगहों पर जाने से बचना चाहिए.

बेंगलुरु घूमने न जाएं

आप कर्नाटक के बेंगलुरु जाने का सोच रहे हैं तो न जाएं. इस समय वहां का मौसम खराब है. ऐसे में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. बेंगलुरु में लगातार हो रही बारिश ने पूरे जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है ऐसे में लोगों को काफी दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है. बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में बारिश का अलर्ट है. आप यहां घूमने जाने से बचें.

तुर्की और अज़रबैजान

भारतीय लोगों के बीच तुर्की और अज़रबैजान दोनों ही जगह काफी प्रसिद्ध हैं. लेकिन भारत का इन दोनों देशों के साथ तनाव चल रहा है. भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह तनाव पैदा हुआ है. बता दे कि, तुर्की और अज़रबैजान इन दोनों देशों ने युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान का समर्थन किया जिसके जबाव में भारत में अब इन दोनों देशो के बहिष्कार पर जोर दे रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement