लाइफस्टाइल
Bad Food For Asthma Patient: कई बार अस्थमा के मरीज कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो अस्थमा को ट्रिगर करती हैं और सेहत को कई नुकसान हो सकता हैं. आइए यहां जानें कि अस्थमा के मरीजों किन चीजों को खाने से बचना चाहिए.
अस्थमा एक ऐसी सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी है जो सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है. इस बीमारी में सांस की नलियां सूज जाती हैं, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. अस्थमा होने के कई कारण हो सकते हैं. ऐसे में इसे नियंत्रण में रखने के लिए अस्थमा के मरीजों को अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है. हालांकि, कई बार लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो अस्थमा को ट्रिगर करती हैं, जिससे अटैक का खतरा बढ़ जाता है और सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं. तो आइए यहां जानते हैं कि अस्थमा के मरीजों को कौन सी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
डेयरी प्रोडक्ट्स
अस्थमा के मरीजों को डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, पनीर या छाछ आदि का सेवन कम से कम करना चाहिए. ये चीजें शरीर में बलगम बढ़ाती है जो सांस की नलियों में जमा होकर सांस लेने में कठिनाई पैदा करती हैं.
प्रोसेस्ड और जंक फूड
अस्थमा के मरीजों को प्रोसेस्ड और जंक फूड जैसे चिप्स, बर्गर, पिज्जा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. इनमें मौजूद केमिकल्स सांस की नली में जलन और सूजन पैदा कर सकते हैं, जिससे अचानक अस्थमा का दौरा पड़ सकता है.
ठंडी चीजें
अस्थमा के मरीजों को आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक या बर्फ-ठंडा पानी जैसी ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए. इससे गले और सांस की नलियों की मांसपेशियां सिंकुड सकती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है.
सल्फाइट्स युक्त चीजें
अस्थमा के मरीजों को सल्फाइट युक्त चीजें का सेवन कभी नहीं करना चाहिए, जैसे कि कुछ प्रकार के अचार, ड्राई फ्रूट्स, पैकेज्ड जूस और शराब. सल्फाइट एक ऐसा केमिकल है जो अस्थमा को ट्रिगर कर सकता है, जिससे अटैक का खतरा बढ़ सकता है और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है.
यह भी पढ़ें:बारिश में कूलर के कारण कमरे में हो गई है उमस, ये 5 आसान ट्रिक्स दिलाएंगे तुरंत राहत
गैस बनाने वाले फूड्स
अस्थमा के मरीजों को गैस बनाने वाली चीजें जैसे राजमा, छोले, बीन्स या पत्ता गोभी खाने से बचना चाहिए. शरीर में गैस बनने से पेट फूल जाता है, जिससे डायाफ्राम पर दबाव पड़ता है. इससे अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है.
ग्लूटेन
अस्थमा के मरीजों को ग्लूटेन युक्त फूड्स का सेवन भी नहीं करना चाहिए. ग्लूटेन के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी प्रभावित होती है, जिससे अस्थमा के अटैक का खतरा बढ़ सकता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.