Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

किसी वरदान से कम नहीं है ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी, शरीर के कोने-कोने में छुपी बीमारियों को करती है दूर

Ashwagandha benefits: अश्वगंधा एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसका आयुर्वेद में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है. इसके सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. आइए यहां जानते हैं कि अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है.

Latest News
किसी वरदान से कम नहीं है ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी, शरीर के कोने-कोने में छुपी बीमारियों को करती है दूर

ashwagandha

Add DNA as a Preferred Source

आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां भरी पड़ी हैं जो सेहत को कई कमाल के फायदे पहुंचाती हैं. ऐसी ही एक चमत्कारी जड़ी-बूटी है अश्वगंधा, जिसे सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता. इसमें शरीर के लगभग हर कोने में छिपी बीमारियों को ठीक करने की क्षमता भी होती है. यह न सिर्फ किसी खास तरह की बीमारी का इलाज करता है, बल्कि शरीर की फंक्शनिंग को भी बेहतर बनाता है. आइए यहां जानते हैं कि अश्वगंधा सेहत को किस तरह से फायदा पहुंचाता है.

अश्वगंधा के फायदे 

तनाव और चिंता 
तनाव और चिंता से राहत पाने के लिए अश्वगंधा को बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसके सेवन से कोर्टिसोल हार्मोन नियंत्रित रहता है, जो तनाव का कारण बन सकता है. यह नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद करता है, जिससे तनाव और चिंता दूर रहते है.

इम्यूनिटी को बढ़ाते है
अश्वगंधा इम्यूनिटी को मजबूत करने में बहुत कारगर माना जाता है. यह शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाते है जो शरीर में एंटीबॉडी बनाने में मदद करती है. यह शरीर को कई तरह के बीमारियों और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं.

एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाते है
अश्वगंधा शरीर की एनर्जी और स्टैमिना बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है. यह शरीर की थकान को कम करता है जिससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक और एक्टिव रहते है.

दिमाग के स्वास्थ्य के लिए
अश्वगंधा मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है. इसमें न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण पाए जाते है जो ब्रेन सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं. अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों में अश्वगंधा का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है.


यह भी पढ़ें: इन 5 Skin care हैक्स से करें चेहरे और पीठ के जिद्दी मुहांसों का खात्मा, मिलेगी चमकदार और बेदाग त्वचा


हार्मोनल संतुलन
पुरुषों और महिलाओं में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में अश्वगंधा बहुत फायदेमंद होता है. पुरुषों में यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाता है. महिलाओं में अश्वगंधा पीरियड्स से जुड़ी होने वाली परेशीनियों से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. 

सूजन और दर्द में राहत
अश्वगंधा सूजन और दर्द से राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सालों पुरानी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. गठिया और सूजन से जुड़ी दूसरी बीमारियों में भी इसे बहुत कारगर माना जाता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement