Advertisement

Arm Pain Relief Tips: बर्दाश्त से बाहर हो गया है कंधे और बांह का दर्द, राहत के लिए अपनाएं ये 5 नुस्खे

Arm Pain Remedies: कई बार ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने या गलत पोश्चर में बैठने की वजह से बांह में दर्द होने लगता है. इस आर्म पेन से छुटकारा पाने के लिए आपको इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए.

Latest News
Arm Pain Relief Tips: बर्दाश्त से बाहर हो गया है कंधे और बांह का दर्द, राहत के लिए अपनाएं ये 5 नुस्खे

Arm Pain Remedies

Add DNA as a Preferred Source

Arm Pain Causes & Treatment: फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करने और गलत पोश्चर में बैठने से कई बार बांह में और कंधों में दर्द होने लगता है. कंधे और बांह का दर्द डेली लाइफस्टाइल में रुकावट का कारण बनता है. काम करने में भी परेशानी होने लगती है. दवा लेने से भी इसके असर रहने तक आराम मिलता है. ऐसे में बांह और कंधों का दर्द दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों (How To Get Rid Of Arm Pain) को अपना सकते हैं. यहां बताए घरेलू उपायों को अपनाने से आपको बांह के दर्द को कम करने में मदद मिलेगी. आइये आपको इन उपायों (Arm Pain Remedies) के बारे में बताते हैं.

बांह और कंधे के दर्द को दूर करने के लिए घरेलू उपाय (Arm Pain Releif Remedies)
हॉट या कोल्ड पैक सिकाई

दर्द से राहत के लिए सिकाई करना अच्छा होता है. आप हॉट पैक या कोल्ड पैक से बांह की सिकाई कर सकते हैं. ऐसा करने से दर्द से तुरंत राहत मिलेगी. आप मार्केट से हॉट वॉटर बैग या कोल्ड वॉटर बैग खरीद सकते हैं.

एक्सरसाइज और योगासन

बांह और कंधों के दर्द को दूर करने के लिए आपको एक्सरसाइज और योग करना चाहिए. इससे दर्द से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आप शोल्डर एक्सरसाइज कर सकते हैं. इससे काफी फायदा मिलेगा.

पोजीशन में बदलाव करें

कई बार गलत पोजीशन में बैठे रहने के कारण भी यह दर्द परेशान कर सकता है. ऐसे में आपको अपनी पोजीशन में सुधार करना चाहिए. आपको अपनी सिटिंग और स्लीपिंग पोजीशन को बदलना चाहिए.

दर्द के लिए आयुर्वेदिक औषधियां

आयुर्वेदिक औषधियों जैसे गुग्गुल, योगराज गुग्गुल, और महायोगराज गुग्गुल का इस्तेमाल दर्द से राहत के लिए कर सकते हैं. इन सभी के इस्तेमाल से आपको आराम मिलेगा.

प्रभावित हिस्से की मसाज

दर्द से परेशान हैं तो आप बांह की मसाज कर सकते हैं. दर्द वाले हिस्सी की मसाज करने से दर्द से राहत मिलती है. आप गर्म तेल से हल्के हाथ से मसाज करें. इससे काफी हद तक आराम मिलेगा.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.) 

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement